• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 1, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM, राज्य के विकास और बस्तर विजन पर की चर्चा; तीन बड़े प्रोजेक्ट पर मांगी मदद, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
August 1, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM, राज्य के विकास और बस्तर विजन पर की चर्चा; तीन बड़े प्रोजेक्ट पर मांगी मदद, Chhattisgarh Hindi News


पीएम से मुलाकात के दौरान सीएम साय ने प्रस्तावित गैस आधारित यूरिया कारखाने, रायपुर या बस्तर में AIIA (अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान) की स्थापना तथा बस्तर क्षेत्र के बाकी बचे गांवों तक बिजली पहुंचाने की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग देने का आग्रह किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को दिल्ली में थे, जहां उन्होंने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के विकास, बस्तर के कायाकल्प और राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़ी तीन अहम परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री का समर्थन मांगा। जिनमें 10,500 करोड़ रुपए के प्रस्तावित गैस-आधारित यूरिया प्रोजेक्ट की जल्द मंजूरी, 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने और रायपुर या बस्तर में AIIA (अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान) की स्थापना करने की मांग की।

इस बारे में राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को छत्तीसगढ़ में हो रहे बदलावों और विशेष रूप से बस्तर के विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने राज्य में तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग देने का अनुरोध किया।

गैस आधारित यूरिया प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की मांग

इस मुलाकात के दौरान साय ने प्रधानमंत्री से राजनांदगांव में प्रस्तावित लगभग 10,500 करोड़ रुपए की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह किया। उन्होंने प्रधामंत्री को बताया कि प्रोजेक्ट के लिए जमीन पहले ही आवंटित की जा चुकी है और राज्य-स्तर की सभी जरूरी मंजूरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट किसानों को खाद की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित करके काफी फायदा पहुंचाएगा और साथ ही क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में औद्योगिक निवेश, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार तथा सहायक आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

पीएम मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, तीन बड़े प्रोजेक्ट पर मांगी मदद

461 गांवों तक बिजली पहुंचाने की मांग भी की

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित संवेदनशील इलाकों के ऐसे 461 गांवों तक बिजली पहुंचाने का मामला भी प्रधानमंत्री के सामने उठाया, जहां पूर्व में सुरक्षा एवं भौगोलिक कारणों से विद्युत ग्रिड पहुंचाना संभव नहीं था और वर्तमान में ऑफ-ग्रिड माध्यम से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

AIIA की स्थापना करने के लिए भी कहा

इसके अलावा सीएम साय ने पीएम मोदी से रायपुर अथवा बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना के प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय किये जाने का भी अनुरोध किया। राज्य सरकार का कहना है कि छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर और अन्य जनजातीय क्षेत्रों में औषधीय वनस्पतियों एवं पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान की समृद्ध विरासत है। राष्ट्रीय स्तर के आयुर्वेद संस्थान की स्थापना से चिकित्सा, अनुसंधान, शिक्षा और औषधीय वनस्पतियों पर आधारित स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए नई संभावनाएं विकसित होंगी।

प्रधानमंत्री के सामने रखा ‘बस्तर विजन’

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सामने ‘बस्तर विजन’ पेश करते हुए कहा कि यह क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि ‘नियाद नेल्लनार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने’ के माध्यम से सरकार बस्तर संभाग के सभी 5,542 गांवों में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना सुनिश्चित कर रही हैं, जिससे लगभग 39 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है।

CM ने बताया नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर खुले 421 स्कूल

बस्तर में शिक्षा के क्षेत्र में आए परिवर्तन की जानकारी देते हुए उन्होंने पीएम को बताया कि पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े 421 स्कूलों को पुनः प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र की प्रमुख योजनाएं– जिनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), आयुष्मान भारत, जन धन योजना, वन अधिकार अधिनियम के लाभ और प्रधानमंत्री आवास योजना शामिल हैं – अब सबसे दूर-दराज और सबसे कमजोर समुदायों तक भी पहुंच रही हैं।

साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि कि नई औद्योगिक विकास नीति लागू होने के बाद राज्य को लगभग 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जिसमें एआई डेटा सेंटर पार्क, सेमीकंडक्टर, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, ग्लोबल BPO, गारमेंट, चॉकलेट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा इंट्राऑक्यूलर लेंस निर्माण जैसे क्षेत्र भी है।



Source link

Previous Post

अवैध कोयला कारोबार मामले में झारखंड में 30 से ज्यादा जगह पर ED की छापेमारी, 600 करोड़ की संपत्ति का पता चला, Jharkhand Hindi News

Next Post

सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM, राज्य के विकास और बस्तर विजन पर की चर्चा; तीन बड़े प्रोजेक्ट पर मांगी मदद, Chhattisgarh Hindi News
  • अवैध कोयला कारोबार मामले में झारखंड में 30 से ज्यादा जगह पर ED की छापेमारी, 600 करोड़ की संपत्ति का पता चला, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड के इन माफिया पर कसेगा शिकंजा; अमित शाह ने किसे चेताया? CISF को आदेश, Jharkhand Hindi News
  • क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश की डीएसपी नौकरी पर सम्राट सरकार ने रखी शर्त, 5 साल का बॉन्ड भरवाएगी, Bihar Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 1, 2026
    0

    1 जुलाई, बुधवार, सिंगरौली: नवानगर वार्ड में लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क एक महीने के भीतर ही उखड़ने...

    Recent News

    सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 1, 2026
    PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM, राज्य के विकास और बस्तर विजन पर की चर्चा; तीन बड़े प्रोजेक्ट पर मांगी मदद, Chhattisgarh Hindi News

    PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM, राज्य के विकास और बस्तर विजन पर की चर्चा; तीन बड़े प्रोजेक्ट पर मांगी मदद, Chhattisgarh Hindi News

    August 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News