• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश की डीएसपी नौकरी पर सम्राट सरकार ने रखी शर्त, 5 साल का बॉन्ड भरवाएगी, Bihar Hindi News

admin by admin
August 1, 2026
in बिहार
0 0
0
क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश की डीएसपी नौकरी पर सम्राट सरकार ने रखी शर्त, 5 साल का बॉन्ड भरवाएगी, Bihar Hindi News


सम्राट चौधरी सरकार ने क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को स्पोर्ट्स कोटा में बिहार पुलिस में डीएसपी पद पर नौकरी दी है। दोनों गेंदबाजों को सरकारी नौकरी देते हुए एक शर्त भी रखी गई है। इसके लिए उनसे 5 साल का बॉन्ड भरवाया जाएगा।

क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार की बिहार पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्ति की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। दोनों क्रिकेटर को खेल कोटा के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की नौकरी दी गई है। राज्य सरकार ने इस नियुक्ति में शर्त भी रखी है। इसके तहत दोनों खिलाड़ियों से सम्राट सरकार 5 साल का बॉन्ड भरवाएगी। बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है।

सासाराम के रहने वाले आकाश दीप और गोपालगंज निवासी मुकेश कुमार को पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में एक समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपा था। उस कार्यक्रम में अलग-अलग खेलों के कुल 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर दिया गया। राज्य सरकार ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के तौर पर अलग-अलग पदों पर नौकरी देती है।

आकाश दीप और मुकेश कुमार को कितनी सैलरी मिलेगी?

क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार पुलिस में डीएसपी पद की नौकरी दी गई है। उन्हें वेतनमान 9300-34800 रुपये, ग्रेड पे 5400 रुपये (पे लेवल- 9) के अनुसार सैलरी मिलेगी। इस लेवल पर शुरुआती मासिक बेसिक वेतन 53100 रुपये है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता (डीए), मकान किराया, यात्रा समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। जरूरत पड़ने पर सरकारी आवास, सरकारी गाड़ी, ड्राइवर, स्टाफ, मेडिकल सुविधाएं जैसे सरकारी लाभ भी मिलते हैं। दोनों ही क्रिकेटर को सेवा काल में नई पेंशन योजना का लाभ भी मिलेगा।

आकाश दीप और मुकेश कुमार की नौकरी पर सरकार ने क्या शर्त रखी

बिहार के गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि आकाश दीप और मुकेश कुमार को डीएसपी की नौकरी इस शर्त पर दी गई है कि वह अगले 5 सालों तक सक्रिय खिलाड़ी के रूप में प्रतिस्पर्धाओं (क्रिकेट टूर्नामेंट) में हिस्सा लेते रहेंगे। इसके लिए उनसे एक बॉन्ड भी भरवाया जाएगा। बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों की नौकरी का कंफर्मेशन नहीं होगा।

आकाश दीप और मुकेश कुमार का क्रिकेट करियर

दोनों ही गेंदबाज वर्तमान में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। आकाश दीप पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 28 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में भी वह 14 मैच में 10 विकेट झटक चुके है।

मुकेश कुमार की बात करें तो वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे एवं टी-20 में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वनडे में 6 मैच में 5 विकेट, टेस्ट में 3 मैचों में 7 विकेट और टी-20 में 17 मैचों में 20 विकेट झटक चुके हैं। आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और 42 मैच खेलकर 42 विकेट लेने में कामयाब हुए।



Source link

Previous Post

सगाई फंक्शन में कई राउंड फायरिंग, अवैध संबंध के चलते चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

झारखंड के इन माफिया पर कसेगा शिकंजा; अमित शाह ने किसे चेताया? CISF को आदेश, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
झारखंड के इन माफिया पर कसेगा शिकंजा; अमित शाह ने किसे चेताया? CISF को आदेश, Jharkhand Hindi News

झारखंड के इन माफिया पर कसेगा शिकंजा; अमित शाह ने किसे चेताया? CISF को आदेश, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News