• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, November 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

5 बार की चैंपियन ब्राजील की टीम करेगी भारत का दौरा, अक्टूबर में भारतीय टीम से खेलेगी फ्रेंडली मैच, Sports Hindi News

admin by admin
July 31, 2026
in खेल
0 0
0
5 बार की चैंपियन ब्राजील की टीम करेगी भारत का दौरा, अक्टूबर में भारतीय टीम से खेलेगी फ्रेंडली मैच, Sports Hindi News

[ad_1]

भारतीय फुटबॉल टीम अक्टूबर में पांच बार की फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील से भिड़ेगी। ये ऐतिहासिक दोस्ताना मुकाबला 3 अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक मौका आने वाला है क्योंकि ‘ब्लू टाइगर्स’ (भारतीय टीम) तीन अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में पांच बार की फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबला खेलेगी। ब्राजीलियाई मीडिया में आई खबरों के बाद कई दिनों की अटकलों के बाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को इस मैच की पुष्टि की।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने किया ऐलान

एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया, ”इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली तारीख। तीन अक्टूबर को साल्ट लेक स्टेडियम में भारत बनाम ब्राजील फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच। ‘ इस मुकाबले से भारत फीफा रैंकिंग प्रणाली (1992 से लागू) शुरू होने के बाद पहली बार ऊंची रैंकिंग पर काबिज टीम से भिड़ेगा। फिलहाल ब्राजील फीफा रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है।

कप्तान मार्किन्होस की अगुवाई वाली ब्राजीलियाई टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वींसलैंड में 25 और 29 सितंबर को दो मैत्री मैच खेलने के बाद भारत आने की उम्मीद है। ब्राजीलियाई फुटबॉल परिसंघ ने पहले ही इन मैच की घोषणा कर दी थी। जबकि ब्राजीलियाई मीडिया संस्थान ‘जीई ग्लोबो’ ने खबर दी थी कि ब्राजील का अक्टूबर फीफा विंडो का तीसरा मैच कोलकाता में भारत के खिलाफ होगा। यह मैत्री मैच ब्राजील के फीफा विश्व कप अभियान के कुछ महीनों बाद हो रहा है जिसमें टीम राउंड 16 से बाहर हो गई थी।

भारत में, खासकर कोलकाता में ब्राजील बहुत लोकप्रिय टीम है, जहां टूर्नामेंट के दौरान सड़कें एक बार फिर ब्राजील के मशहूर पीले और हरे रंगों में रंग गई थीं। एआईएफएफ के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने इस मैच को भारतीय फुटबॉल के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा, ”ब्राजील जैसी बड़ी टीम का हमारे देश में स्वागत करना एक असाधारण पल है और यह निश्चित रूप से भारतीय फुटबॉल के इतिहास में एक यादगार अध्याय बनेगा।”

सुब्रत पॉल ने क्या कहा?

राष्ट्रीय टीम के निदेशक सुब्रत पॉल ने कहा कि यह मैच भारतीय खिलाड़ियों को फुटबॉल के सबसे महान देशों में से एक के खिलाफ खुद को परखने का दुर्लभ मौका देगा। उन्होंने कहा, ”इस तरह के अनुभव खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की चुनौती देते हैं, उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं और ऐसी यादें छोड़ते हैं जो उनके पूरे करियर में उनके साथ रहती हैं।”

ब्राजील का भारत दौरा कोलकाता के साथ दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल दिग्गजों के करीब पांच दशक पुराने रिश्ते को भी दोहराएगा। कोलकाता का ब्राजील फुटबॉल के प्रति प्रेम 24 सितंबर 1977 से जुड़ा है, जब महान खिलाड़ी पेले की टीम न्यूयॉर्क कॉसमॉस ने ईडन गार्डन्स में मोहन बागान के खिलाफ एक यादगार प्रदर्शनी मुकाबला खेला थाजो 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ था। कोलकाता इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल दिग्गजों की मेजबानी कर चुका है। इनमें जर्मनी का दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख भी शामिल हैं, जिसने 2008 में ओलिवर कान के विदाई मुकाबले में मोहन बागान के खिलाफ मैच खेला था।

[ad_2]

Source link

Views: 3
Previous Post

आज दिल्ली पुलिस कटघरे में है तो क्या FIR दर्ज करना बंद कर दें? HC की दो-टूक, Ncr Hindi News

Next Post

Iran America War: जमीनी जंग को तैयार ईरान, IRGC के लड़ाके मैदान में | Trump | United States Army

admin

admin

Next Post
Iran America War: जमीनी जंग को तैयार ईरान, IRGC के लड़ाके मैदान में | Trump | United States Army

Iran America War: जमीनी जंग को तैयार ईरान, IRGC के लड़ाके मैदान में | Trump | United States Army

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News