नई दिल्ली: राजेश खन्ना और हेमा मालिनी पर फिल्माया गाना हिंदी सिनेमा के बेहतरीन रोमांटिक गानों में से एक है. हम फिल्म ‘कुदरत’ के गाने ‘तूने ओ रंगीले’ की बात कर रहे हैं, जो 45 साल बाद भी बड़ा पॉपुलर है. इसके रीमिक्स वर्जन भी बड़े पॉपुलर हुए. इसे लता मंगेशकर ने गाया था और आरडी बर्मन ने संगीत दिया था. गाने के बोले मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की मौजूदगी ने गाने का आकर्षण काफी बढ़ा दिया था. यह गाना रेडियो और टेलीविजन पर खूब सुना और देखा जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



