• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस का बल प्रयोग, डीएम-एसपी भी पहुंचे, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 30, 2026
in देवरिया
0 0
0
आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस का बल प्रयोग, डीएम-एसपी भी पहुंचे, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी के देवरिया में खलिहान की जमीन पर आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल हो गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पर पथराव किया गया। पुलिस ने भी बल प्रयोग कर मामले को किसी तरह शांत किया। डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

यूपी के देवरिया में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति हटाने को लेकर गुरुवार की शाम बवाल हो गया। ग्रामीणों की पहले पुलिस और राजस्व टीम के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद धक्कामुक्का नोकझोंक में बदल गया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने भागकर जान बचाई। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। मामले को शांत करने की कोशिश हुई। पुलिस ने भी बल प्रयोग शुरू किया। कई उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेने के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया। पथराव में कई पुलिसकर्मियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को चोट लगी है। गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। एएसपी समेत अन्य अधिकारी भी जमे हुए हैं।

ग्रामीणों ने खलिहान में लगा दी थी मूर्ति

गौरीबाजार के लबकनी गांव में ग्रामीणों ने मंगलवार की रात खलिहान में आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी थी। इसकी जानकारी बुधवार को राजस्व टीम को हुई तो मौके पर पहुंची और इसकी जानकारी प्रशासन को दी। देर शाम पुलिस टीम पहुंची और अवैध रूप से खलिहान की भूमि में स्थापित मूर्ति को हटाने के लिए पूरी कोशिश की गई। ग्रामीणों ने मूर्ति हटाने का विरोध शुरू कर दिया। आक्रोश को देख पुलिसकर्मी बैकफुट पर आ गए। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई।

मूर्ति हटाने पहुंचे एसडीएम और सीओ

गुरुवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीएम और सीओ पहुंचे और जेसीबी लगाकर मूर्ति को सम्मान पूर्वक हटा दिया। इसे लेकर फिर ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी व राजस्व कर्मी मौके से भाग खड़े हुए। पथराव में कई पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी घायल हो गए।

बवाल बढ़ने पर भारी फोर्स के साथ एएसपी पहुंचे

इसकी जानकारी मिलते ही एएसपी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाठी भांज कर स्थिति को संभाला। कई युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दर्जन भर लोगों को हिरासत में ले लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर भी पहुंच गए।

एसपी बोले- अराजकतत्वों ने किया पथराव

एसपी अभिजीत आर शंकर ने इस बारे में बताया कि गौरीबाजार के लबकनी में कुछ लोगों द्वारा खलिहान की भूमि में अवैध तरीके से डा.आंबेडकर की मूर्ति रख दिया था। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। बातचीत के बाद मूर्ति हटाने के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने पथराव किया। इसमें पुलिसकर्मी और राजस्वकर्मी घायल हो गए हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

MP की आंगनवाड़ी में पोषण आहार के नाम पर बंटी ‘नमक-पूड़ी’, VIDEO वायरल; कांग्रेस ने सरकार को घेरा, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

मंडला अंजनिया: जर्जर भवन में पढ़ाई से नाराज छात्रों का NH-30 पर चक्काजाम, 15 अगस्त तक नया भवन सौंपने का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
मंडला अंजनिया: जर्जर भवन में पढ़ाई से नाराज छात्रों का NH-30 पर चक्काजाम, 15 अगस्त तक नया भवन सौंपने का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

मंडला अंजनिया: जर्जर भवन में पढ़ाई से नाराज छात्रों का NH-30 पर चक्काजाम, 15 अगस्त तक नया भवन सौंपने का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News