• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News

admin by admin
July 30, 2026
in छत्तीसगढ़
0 0
0
छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव का एक्सीडेंट, बागेश्वर धाम से लौटते हुए यूपी में ट्रक से जा टकराया वाहन, Chhattisgarh Hindi News


पुलिस ने बताया कि, हादसे की सूचना पर थाना तालबेहट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उचित इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज, झांसी रेफर कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना यूपी में झांसी-ललितपुर रोड पर हुई, जब उनका वाहन अनियंत्रित होकर एक ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किरण सिंह देव और उनका चालक गौतम कुमार घायल हुए हैं। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस बारे में सूचना मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए किरण सिंहदेव के जल्द ठीक होने की कामना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद घायल दोनों लोगों को पहले CHC तालबेहट में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस एक्सीडेंट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल, उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर पहुंचे थे बागेश्वर धाम

दरअसल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण देव मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम गए थे। वे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

हादसे से पहले किरण सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम के कुछ फोटोज शेयर किए थे।

मुख्यमंत्री साय ने की शीघ्र ठीक होने की कामना

हादसे के बाद उनकी स्वास्थ्य की चिंता करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। मैंने श्री किरणदेव जी से दूरभाष पर बात की है। उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मां दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि किरणजी को शीघ्र ही पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

‘आपकी मुस्कुराहट सभी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत’

उधर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। आपकी मुस्कुराहट ही हम सभी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी ताकत है, भाईसाहब। ईश्वर से आपके शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की हार्दिक प्रार्थना करता हूं।’

सोशल मीडिया पर शेयर किए थे बागेश्वर धाम के फोटो

इससे पहले बुधवार सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण सिंहदेव ने बागेश्वर धाम पहुंचकर सपरिवार बागेश्वर धाम के दर्शन किए थे। और वहां के कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परिवार सहित बागेश्वर धाम में श्री बालाजी हनुमान जी महाराज एवं संन्यासी बाबा के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’

आगे उन्होंने लिखा था, ‘इस शुभ अवसर पर पूज्य गुरुदेव, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव में आयोजित पावन पादुका पूजन में सम्मिलित होकर गुरु कृपा के दिव्य अनुभव का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।’

हादसे के बाद ललितपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, ‘हादसे की सूचना पर थाना तालबेहट पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर माननीय विधायक जी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तालबेहट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरान्त चिकित्सकों द्वारा उचित उपचार हेतु मेडिकल कालेज, झांसी रेफर कर दिया गया है। मौके पर शांति/कानून-व्यवस्था एवं यातायात की स्थिति सामान्य है।’



Source link

Previous Post

झारखंड में भी Gen Z आंदोलन, सड़कों पर उतरे छात्र; क्या मांग, Jharkhand Hindi News

Next Post

Singrauli Wall Collapse: बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 9 वर्षीय बालिका की मौत, दो गंभीर घायल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
Singrauli Wall Collapse: बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 9 वर्षीय बालिका की मौत, दो गंभीर घायल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Singrauli Wall Collapse: बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, 9 वर्षीय बालिका की मौत, दो गंभीर घायल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 28 मिनट के वीडियो में आपको ‘हनुमान अंश’ से जुड़े हर सवालों के मिलेंगे जवाब – News18 हिंदी
  • रियल लाइफ की दंगल गर्ल : पिता ने तबेले में ही बना दिया खेल मैदान, बेटियों ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम, Madhya-pradesh Hindi News
  • बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।
  • आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 15, 2026
    0

    15 सितंबर, मंगलवार: आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर मांस-मछली की दुकानें बंद रखने के निर्देश के बावजूद चिकन बिक्री...

    Recent News

    आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    आगर मालवा में गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुलने पर कार्रवाई, तीन गुमटियां हटाईं, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 15, 2026
    28 मिनट के वीडियो में आपको ‘हनुमान अंश’ से जुड़े हर सवालों के मिलेंगे जवाब – News18 हिंदी

    28 मिनट के वीडियो में आपको ‘हनुमान अंश’ से जुड़े हर सवालों के मिलेंगे जवाब – News18 हिंदी

    September 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News