• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, September 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कृषिमंत्री शिवराज ने बढ़ाई MP सरकार की मुश्किलें, मूंग खरीद के मुद्दे पर सामने रखा बीते पांच साल का हिसाब, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
July 29, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
कृषिमंत्री शिवराज ने बढ़ाई MP सरकार की मुश्किलें, मूंग खरीद के मुद्दे पर सामने रखा बीते पांच साल का हिसाब, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश में किसानों के बढ़ते विरोध को देखते हुए राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने सरकार से ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद शिवराज ने राज्य सरकार के सामने सभी तथ्य रख दिए।

मध्य प्रदेश में इन दिनों MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग खरीद का मुद्दा गरमाया हुआ है और इसी मांग को लेकर हजारों किसानों ने राजधानी भोपाल में डेरा डाल रखा है। प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने किसानों की मांग को देखते हुए मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश से मूंग खरीदी की मात्रा 8.06 लाख मीट्रिक टन करने का अनुरोध किया गया था। वहीं उनके इस पत्र का जवाब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आज बुधवार को दिया। इस पत्र के जरिए शिवराज ने गेंद एकबार फिर राज्य सरकार के पाले में डाल दी और बीते पांच सालों के मूंग खरीदी के आंकड़े बताते हुए कहा कि केंद्र लगातार राज्य से सबसे ज्यादा खरीदी करता आ रहा है।

अपने पत्र में शिवराज ने राज्य सरकार से कहा कि वह खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग करने से पहले प्रदेश में मूंग खरीदी को शुरू तो करे। उन्होंने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अभी तक केवल 60 हजार मीट्रिक टन मूंग ही खरीदी गई है, जबकि केंद्र ने मध्य प्रदेश को सर्वाधिक 4,54,580 मीट्रिक टन लेने की स्वीकृति दी है। ऐसे में किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए शिवराज ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द मूंग खरीदी सुनिश्चित करने को कहा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने अपने पत्र में बताया कि मूंग खरीद की मात्रा में वृद्धि करने से संबंधी मध्य प्रदेश राज्य के कृषि मंत्री श्री एदत सिंह कंषाना का पत्र दिनांक 28.07.2026 को मुझे प्राप्त हुआ। आगे शिवराज ने कहा कि ‘इस बारे में मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि ग्रीष्मकालीन मौसम 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश से कुल 4,54,580 (4 लाख 54 हजार 580) मीट्रिक टन मूंग खरीदी की स्वीकृति मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत दी गई है, जबकि देशभर से कुल 5,23,243 मीट्रिक टन मूंग को खरीदा जाना है, इसमें से 87 प्रतिशत की खरीदी सिर्फ MP से होगी, जो कि देश में सर्वाधिक है।

अपने पत्र में शिवराज ने बताया कि इस वर्ष भी राज्यों को पीएम-आशा योजना के अतंर्गत देश भर से केंद्र सरकार द्वारा कुल 5,23,243 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की जानी है, जिसमें उत्तर प्रदेश से 48,298 मीट्रिक टन, हरियाणा से 2,115 मीट्रिक टन, गुजरात से 18,250 मीट्रिक टन एवं मध्य प्रदेश से सर्वाधिक 4.54.580 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की स्वीकृति प्रदान की गई है।

केंद्रीय कृषिमंत्री ने आगे बताया कि ‘आपके संज्ञान में यह विषय अवश्य होगा कि केंद्र सरकार राज्यों से पीएम-आशा योजना के अंतर्गत ही मूंग खरीदी की स्वीकृति प्रदान करती है। जिसके नियमों में स्पष्ट उल्लेख है कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत राज्यों से 25 प्रतिशत तक की खरीदी ही कर सकती है। अतिरिक्त खरीदी राज्यों को करनी होती है।’

आगे उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पिछले कई सालों से मूंग खरीदी के मामले में मध्य प्रदेश की लगातार मदद करती आ रही है। उन्होंने लिखा, ‘भारत सरकार ने पीएम-आशा (PM-AASHA) के ढांचे के अंतर्गत ‘मूल्य समर्थन योजना’ के तहत मध्य प्रदेश राज्य को लगातार अधिकतम स्वीकार्य समर्थन प्रदान किया है।’

इसके बाद बीते 5 सालों के मूंग खरीदी के आंकड़ों को बताते हुए उन्होंने कहा, ‘विगत वर्षों की बात करें तो साल 2021-22 में 2,75,645 मीट्रिक टन, साल 2022-23 में 2,75,645 मीट्रिक टन, साल 2023-24 में 3,30,763 मीट्रिक टन, साल 2024-25 में 4,19,692 मीट्रिक टन तथा साल 2025-26 में 4,54,580 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दी गई।’

इसके बाद उन्होंने बताया कि ‘शेष अतिरिक्त मात्रा का उपार्जन राज्य सरकार ने किया और किसानों की मूंग की खरीदी समय पर सुनिश्चित की गई।’ साथ ही कहा कि ‘केंद्र सरकार को आज दिनांक 29 जुलाई, 2026 तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्य में मूंग की खरीदी लगभग 60 हजार मीट्रिक टन है। अतः किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार से पह अनुरोध है कि मूंग की खरीदी शीघ्रता से सुनिश्चित करने का कष्ट करें।’

बीते 5 साल में केंद्र ने MP से इतनी मात्रा में मूंग खरीदी को स्वीकृति दी

साल 2021-22 में 2,75,645 मीट्रिक टन

साल 2022-23 में 2,75,645 मीट्रिक टन

साल 2023-24 में 3,30,763 मीट्रिक टन

साल 2024-25 में 4,19,692 मीट्रिक टन

साल 2025-26 में 4,54,580 मीट्रिक टन

उधर प्रदेश में किसानों के बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने मंगलवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया था। उन्होंने पत्र में कहा था कि किसानों को बेहतर मूल्य मिले और किसान भविष्य में भी दलहन उत्पादन के प्रति इच्छुक रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकाधिक लाभ उन्हें दिया जाना आवश्यक है, जो केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त लक्ष्य सीमा से संभव नहीं हो सकेगा। उसी पत्र का जवाब देते हुए शिवराज ने उन्हें बताया कि देश में होने वाली कुल मूंग खरीदी का 87 प्रतिशत हिस्सा मध्य प्रदेश को दिया गया है, इसके साथ ही शिवराज ने कंसाना से पहले मूंग खरीदी शुरू करने को कहा।



Source link

Previous Post

दतिया उपचुनाव: डॉ. गोविंद सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर निष्पक्ष मतदान और बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

एमपी में किसानों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान, सरकार से नहीं बनी बात, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
एमपी में किसानों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान, सरकार से नहीं बनी बात, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी में किसानों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान, सरकार से नहीं बनी बात, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News