• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

किसी ने पति को सांप से डसवाया तो किसी ने शव नीले ड्रम में भरा, इस जेल में बंद छह कुख्यात महिलाएं, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
किसी ने पति को सांप से डसवाया तो किसी ने शव नीले ड्रम में भरा, इस जेल में बंद छह कुख्यात महिलाएं, Uttar-pradesh Hindi News


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कारागार में इन दिनों सनसनीखेज हत्याओं के आरोपों का सामना कर रहीं छह महिला विचाराधीन कैदी एक-दूसरे से सटी बैरकों में रह रही हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कारागार में इन दिनों सनसनीखेज हत्याओं के आरोपों का सामना कर रहीं छह महिला विचाराधीन कैदी एक-दूसरे से सटी बैरकों में रह रही हैं। इन विचाराधीन कैदियों में पति को ‘सांप से डसवा’ कर जान से मारने के मामले की आरोपी, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की हत्या की आरोपी पत्नी, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाने के मामले की आरोपी और सात वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी मां शामिल हैं। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जेल में वर्तमान में 63 महिला बंदी हैं, जिनमें दामिनी, रविता, कोमल, मुस्कान, अंजलि और गुरप्रीत कौर जैसे आरोपी महिलाएं हत्या के गंभीर मामलों में शामिल हैं।

अदालत में लंबित है सुनवाई

वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि इन कैदियों के मामलों की सुनवाई अदालत में लंबित है और उनके पुनर्वास के लिए परामर्श, धार्मिक कार्यक्रमों तथा कौशल प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। शर्मा ने बताया कि महिला कैदियों के लिए जेल में केवल दो बैरक हैं। इनमें से दो महिलाओं को बैरक 12-ए और चार को बैरक 12-बी में रखा गया है। उन्हें एक-दूसरे के निकट इसलिए रखा गया है ताकि वे सुधारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी एक-दूसरे का सहयोग कर सकें। जेल प्रशासन ने बताया कि इन सभी मामलों की सुनवाई संबंधित अदालतों में लंबित है।

ऐसे-ऐसे हैं आरोप

जेल अधीक्षक के मुताबिक छह महिला विचाराधीन कैदियों में दामिनी भी शामिल है, जिसे हाल ही में अपने पति को कथित तौर पर सांप से डसवाकर जान से मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, रविता पर भी अपने पति की हत्या कर उसे सांप के काटने से हुई मौत का रूप देने का आरोप है। मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की आरोपी मुस्कान पर अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर शव को एक नीले ड्रम में छिपाने का आरोप है। कोमल पर बीएसएफ में तैनात अपने पति की हत्या की साजिश रचने और इसके लिए कथित तौर पर शूटर की मदद लेने का आरोप है, जबकि अंजलि पर अपने प्रेमी की सहायता से पति की हत्या कराने का आरोप है। वहीं, गुरप्रीत कौर अपने सात वर्षीय बेटे की कथित हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी है।

हर दिन सुंदरकांड में लेती हैं भाग

जेल अधीक्षक ने बताया कि महिला कैदी प्रतिदिन सुंदरकांड के पाठ और भजन-कीर्तन में भाग लेती हैं। उन्होंने बताया कि महिला कैदियों की क्षमता के अनुसार उन्हें सिलाई, कढ़ाई, साफ-सफाई, पुस्तकालय रखरखाव, रसोई और अन्य नियमित कार्यों में भी लगाया जाता है। शर्मा ने बताया कि तनाव से उबरने और सकारात्मक व्यवहार विकसित करने के लिए समय-समय पर मनोवैज्ञानिक परामर्श सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने परिजनों से मुलाकात के संबंध में बताया कि अब तक मुस्कान और दामिनी से मिलने कोई नहीं आया है जबकि अन्य महिला कैदियों से उनके परिजन समय-समय पर मिलने आते हैं। अधिकारी ने बताया कि परिजनों से मुलाकात के दौरान कई कैदी भावुक हो जाती हैं। ऐसे अवसरों पर परामर्शदाता और जेलकर्मी उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करते हैं। जेल प्रशासन के अनुसार, बैरक 12-ए में कैद दामिनी बहुत कम बोलती है और नियमित गतिविधियों में उसकी भागीदारी भी सीमित रहती है।

बेटी के साथ है मुस्कान

शर्मा ने बताया कि दामिनी की शैक्षिक योग्यता को देखते हुए उसे जेल पुस्तकालय के रख-रखाव के साथ महिला कैदियों और उनके बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों ने बताया कि उसी बैरक में बंद मुस्कान अपना अधिकांश समय अपनी छोटी बेटी की देखभाल में बिताती है, जो उसके साथ जेल में रह रही है। बैरक 12-बी में रविता, कोमल, अंजलि और गुरप्रीत कौर को रखा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन का उद्देश्य केवल सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं बल्कि शिक्षा, कौशल विकास, धार्मिक गतिविधियों और नियमित परामर्श के माध्यम से कैदियों के सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक पुनर्वास की दिशा में भी कार्य करना है। जेल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि ये सभी छह महिलाएं विचाराधीन कैदी हैं और उनके दोषी या निर्दोष होने का अंतिम निर्णय संबंधित अदालतें करेंगी।



Source link

Previous Post

‘मेरे लिए ये गर्व की बात है’, इंटरनेशनल मंच पर गूंजेगा रेखा का नाम, ‘उमराव जान’ को मिलेगा बड़ा सम्मान

Next Post

गैंगस्टरों से प्रभावित होकर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, फिर क्या हुआ?, Ncr Hindi News

admin

admin

Next Post
गैंगस्टरों से प्रभावित होकर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, फिर क्या हुआ?, Ncr Hindi News

गैंगस्टरों से प्रभावित होकर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, फिर क्या हुआ?, Ncr Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News
  • मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News
  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    संक्षिप्त विवरण मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम...

    Recent News

    खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    खुद को CM बता अभिजीत ने दीपके दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News