• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, November 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पोस्ट की विवादित रील, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पोस्ट की विवादित रील, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर केस दर्ज, Madhya-pradesh Hindi News

[ad_1]

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कथित आपत्तिजनक रील शेयर करने के आरोप में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे चुके हैं। मगर सोशल मीडिया पर अब भी उनके खिलाफ विवादित कंटेंट पड़ा हुआ है, जो विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने पोस्ट किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए एमपी पुलिस ने राज्य के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ एक्शन लिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के इन्फ्लुएंसर यशपाल सोनी ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा में रील पोस्ट की थी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। जानिए किन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान यशपाल सोनी के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया जा रहा है। वह मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के कुडार गांव का रहने वाला है। निवाड़ी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के. के. पांडेय ने बताया कि 23 जुलाई को भाजपा के निवाड़ी मंडल अध्यक्ष कमलेश चौरसिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि यशपाल सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली पुलिस के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया।

BNS की इन धाराओं के तहत केस दर्ज

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(ए) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था विवादित वीडियो

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो का मूल स्रोत क्या है और उसे किस उद्देश्य से पोस्ट किया गया था।

प्रधान की बेटी ने बंद किया इंस्टाग्राम, ये वजह

इस विवाद का असर धर्मेंद्र प्रधान के परिवार पर भी पड़ा है। सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्र टिप्पणियों और विवादित सामग्री से आहत होकर उनकी बेटी ने सार्वजनिक रूप से अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां परिवार के लिए बेहद तकलीफदेह हैं। इसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जिम्मेदारी को लेकर भी नई बहस छेड़ रहा है।

[ad_2]

Source link

Views: 1
Previous Post

प्रेम प्रसंग में शोहदे ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित युवती का पीटा, फिर चाकू से रेत दिया गला, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

पुराने मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, देवरिया में दर्दनाक हादसा, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
पुराने मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, देवरिया में दर्दनाक हादसा, Uttar-pradesh Hindi News

पुराने मकान की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत, देवरिया में दर्दनाक हादसा, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News