• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, July 27, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

‘धर्मेंद्र प्रधान तो छात्र आंदोलन के पहले दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन…’; BJP के बड़े नेता का दावा, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
‘धर्मेंद्र प्रधान तो छात्र आंदोलन के पहले दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे, लेकिन…’; BJP के बड़े नेता का दावा, Madhya-pradesh Hindi News


धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में 36 दिन से चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया है। इस बीच भाजपा के एक बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय का है कि प्रधान तो आंदोलन के पहले दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे। 

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन शुरू होने के पहले दिन ही भाजपा आलकमान के सामने मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। विजयवर्गीय ने इंदौर में शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जाता है, वह उसे बड़ी ईमानदारी और समर्पण से निभाते हैं।

उन्होंने कहा, ”पहले दिन से जैसे ही छात्र आंदोलन शुरू हुआ था, प्रधान ने भाजपा अध्यक्ष से कहा कि अगर उन्हें ऐसा लगता है, तो वह शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे देते हैं।”

भाजपा अध्यक्ष ने कर दिया था मना

विजयवर्गीय के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष ने उस समय प्रधान को यह कहते हुए इस्तीफा देने से रोक दिया था कि जब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे और किसी व्यक्ति से इस्तीफे की बात तक नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि बाद में बनीं परिस्थितियों के चलते जब पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का निर्णय लिया, तो उन्होंने तुरंत इस्तीफा दे दिया।

विदेशी ताकतों के मंसूबे नाकाम

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, ”प्रधान के इस्तीफे से उन सब विदेशी ताकतों के मंसूबे खत्म हो गए जो बांग्लादेश और श्रीलंका की तरह भारत में हिंसा फैलाकर अस्थिरता पैदा करना चाहती थीं। इसलिए प्रधान ने जो काम किया है, उसके लिए मैं उनको बधाई भी देता हूं।”

प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस नेताओं के जश्न मनाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि ‘पड़ोसी के घर में बच्चा पैदा होने पर कांग्रेस ढोलक बजा रही है।”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से विपक्ष निराश

उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन में कांग्रेस की क्या भूमिका थी? बच्चों ने आंदोलन किया, वे (कांग्रेस) जाकर उसके पीछे खड़े हो गए। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष बिल्कुल निराश हो गया है और निराशा के पल में उन्हें आशा की एक किरण कॉकरोच जनता पार्टी में दिखी। उन्होंने पूछा कि क्या छात्र आंदोलन में किसी कांग्रेस नेता ने पुलिस का एक भी लट्ठ खाया है?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दीमक का काम करते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था को अंदर से खोखला कर दिया है।

इस बयान पर पलटवार करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे राहुल गांधी की राजनीतिक विचारधारा और उनकी बुद्धि पर बहुत तरस आता है। मुझे लगता है कि उन्हें अभी जरा समझना पड़ेगा कि संघ है क्या? उन्होंने कहा कि देश आज सही दिशा में जा रहा है और इसके पीछे संघ की मेहनत है।



Source link

Previous Post

स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, दर्जन भर युवतियां व युवक हिरासत में, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह का उम्र-बीमारी वाला दांव फेल, जमानत याचिका खारिज, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह का उम्र-बीमारी वाला दांव फेल, जमानत याचिका खारिज, Madhya-pradesh Hindi News

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह का उम्र-बीमारी वाला दांव फेल, जमानत याचिका खारिज, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News
  • दतिया में जीतू पटवारी का विवादित बयान, प्रशासन को चेताया- हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • दतिया के चंद्रपुरा गांव में एक रात 3 घरों में चोरी, बाइक और गैस सिलेंडर समेत सामान ले गए चोर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • दुल्हन लाने डोली में निकले दूल्हे राजा, बैलगाड़ी से चले बाराती; यूपी में अनोखी बारात, Uttar-pradesh Hindi News
  • ‘हमें हाथ जोड़ना भी आता है और तोड़ना भी’; दतिया में जीतू पटवारी का फिर बड़ा बयान, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

    VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    July 27, 2026
    0

    देवरिया में एक बारात में शामिल बारातियों ने जमकर हुड़दंग किया। गाड़ियों के बोनट व छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने...

    Recent News

    VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

    VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News

    July 27, 2026
    दतिया में जीतू पटवारी का विवादित बयान, प्रशासन को चेताया- हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    दतिया में जीतू पटवारी का विवादित बयान, प्रशासन को चेताया- हाथ जोड़ना भी आता है, हाथ तोड़ना भी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 27, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News