यूपी के देवरिया शहर और सलेमपुर क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक स्थित में करीब एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
यूपी के देवरिया शहर और सलेमपुर क्षेत्र में देह व्यापार की शिकायत पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक स्थित में करीब एक दर्जन से अधिक युवक व युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पा मसाज सेंटर संचालित हो रहे हैं। इसमें कुछ सेंटरों पर युवतियां काम करती हैं, जहां युवक पहुंचते है और इसकी आड़ में गलत कार्य होने की शिकायत मिल रही थी। इस क्षेत्र के लोग भी परेशान थे। शिकायतों को पुलिस ने गंभीरता से लिया।
गुरुवार को सीओ सिटी संजय रेड्डी के नेतृत्व में कोतवाल सहित अन्य टीमों ने पुरवा चौराहा स्थित एक स्पा मसाज सेंटर पर अचानक छापेमारी की। यहां से तीन युवतियां व युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। इसी बीच रुद्रपुर मोड़ के पास स्थित स्पा मसाज सेंटर पर भी छापेमारी की गई, जहां से संदिग्ध परिस्थिति में पांच युवतियों व युवकों को हिरासत में लिया गया। सेंटरों से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
सीओ देवरिया सदर, संजय कुमार रेड्डी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शहर के कुछ स्पा मसाज सेंटरों की शिकायत मिलने पर छापेमारी की गई। कुछ युवक व युवतियों को हिरासत में लिया गया है। आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ की जा रही है।
सलेमपुर में भी पुलिस टीम ने की छापेमारी
बताया जा रहा है कि सलेमपुर उपनगर में स्पा मसाज सेंटर के बारे में पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि मसाज कराने के नाम पर देह व्यापार कराया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते सीओ मनोज कुमार समेत कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह अचानक जमुआ वार्ड नंबर दो स्थित एकस्पा सेंटर पर छापेमारी किया। इस दौरान कमरे से दो जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने पकड़ लिया। इसमें एक मैनेजर स्टाफ भी शामिल है। इन सभी को पुलिस थाने ले आई, जहां पूछताछ की जा रही है।
उपनगर के सोहनाग मोड़ व कोतवाली के समीप सहित तीन स्पा सेंटर संचालित हो रहे थे, हालांकि इनमें से कुछ फिलहाल बंद पड़े हैं, लेकिन जमुआ वार्ड में संचालित एक स्पा सेंटर संचालित था। स्पा पर अचानक छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई है, जहां से कुछ जोड़ों को पकड़ा भी गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।



