• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आंबेडकर जयंती के लिए डंडा काटने पर बवाल, चोर समझकर 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 26, 2026
in देवरिया
0 0
0
आंबेडकर जयंती के लिए डंडा काटने पर बवाल, चोर समझकर 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, Uttar-pradesh Hindi News


देवरिया में कुछ लोगों ने दो युवकों को चोर समझ विद्युत पोल में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रम स्थल पर सजावट के लिए बांस का डंडा (कईन) लेने गए थे। 

UP News: यूपी के देवरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बभनी गांव में कुछ लोगों ने दो युवकों को चोर समझ विद्युत पोल में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। युवक बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम स्थल पर सजावट के लिए बांस का डंडा (कईन) लेने गए थे। घटना के बाद माहौल गरम हो गया है। मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एससी/एसटी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बड़ी बभनी गांव में रविवार की रात दो युवक गांव के बाहरी छोर पर गए थे। इसी बीच कुछ युवकों ने उन्हें चोर समझ कर पकड़ लिया। विरोध करने पर विद्युत पोल में बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारने-पीटने ने के बाद उन लोगों ने पुलिस को बुलाकर दोनों युवकों को सौंप दिया। इस घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस मामले में एक युवक के पिता रामहरख प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि बाबा साहब की जयंती को लेकर समाज के लोग कार्यक्रम स्थल की सजावट कर रहे थे।

झंडा में डंडा के लिए उनका बेटा मोनू पड़ोस के एक युवक के साथ गांव के बाहरी छोर पर बांस की कईन काटने गया था। उसी बीच वहां मौजूद दूसरे मोहल्ले के कुछ युवक बाबा साहब को लेकर अभद्र टिप्पणी करने लगे और झंडा छीन कर फाड़ने लगे। जिसका विरोध करने पर मारने-पीटने के बाद मोहल्ले में ले जाकर विद्युत पोल से बांधकर पिटाई किए। साथ ही अपशब्द बोलते हुए जातिसूचना शब्द का भी प्रयोग किए। साथ ही चोरी के केस में फंसाने की नियत से पुलिस को सौंप दिए।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़कों को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच करने पर पता चला कि 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़के बांस की कईन काटने के लिए पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गए थे, जहां कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया। इस मामले में तहरीर मिली है उसके आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Previous Post

Deoria News: चोर समझ बिजली खंभे में बांधकर खूब पीटा!, उत्तर प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

देवरिया एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, वकील की मौत मामले में लापरवाही के आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
देवरिया एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, वकील की मौत मामले में लापरवाही के आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

देवरिया एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, वकील की मौत मामले में लापरवाही के आरोप, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News
  • ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, कार हटाने पर भड़के युवक; ड्राइवर घायल, Gwalior Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 12, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News