Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal Today 26 July : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्येष्ठा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. लोकल 18 से काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास साबित होगा. जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं. दोस्त की मदद से आपकी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. वृषभ राशि के जातकों की आज शादी पक्की हो सकती है. जिनके पार्टनर हैं, उनकी लव लाइफ भी खुशहाल होगी.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal Today 26 July/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 26 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु राशि में संचरण करेंगे. सूर्य आज मिथुन राशि में मौजूद हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
लोकल 18 से ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेहतर टाइम बिताएंगे. आज आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका दिन तनाव से मुक्त रहेगा, जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, आज उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा. वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बने हुए हैं. आज आपके किसी पुराने दोस्त की मदद से आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में बिना किसी दबाव के काम कर पाएंगे. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं तो आज आपका दिन शानदार होगा. आज आप अपने टारगेट को आसानी से पूरा कर पाएंगे.
चांदी में निवेश बनाएगा मालामाल
वृषभ राशि के जो जातक इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे चांदी में पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा. आज आप चाहें तो म्युचुअल फंड में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. आपकी छोटी-छोटी बचत भविष्य में आपके लिए बड़ा सहारा बनेगी. वृषभ राशि के जातकों की शादी आज पक्की हो सकती है. जिनके पहले से पार्टनर हैं, आज उनकी लव लाइफ भी खुशहाल होगी. आज आप अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें. इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.
सूर्य को दें अर्घ्य
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप सूर्योदय के साथ यदि भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे तो इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी.
About the Author

प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें



