• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, July 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने पर बवाल; पुलिस के सामने युवक को पीटा, सिपाही को दांत से काटा, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 25, 2026
in देवरिया
0 0
0
तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने पर बवाल; पुलिस के सामने युवक को पीटा, सिपाही को दांत से काटा, Uttar-pradesh Hindi News


Jun 14, 2026 07:28 pm ISTहिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, भाटपाररानी (देवरिया)
Follow us on Google News
share

देवरिया के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट की लाइन में लगे युवक की दो मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। एक आरोपी को पकड़ने पहुंचे जीआरपी सिपाही का हाथ उसके साथी ने दांत से काट लिया और दोनों फरार हो गए। जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने पर बवाल; पुलिस के सामने युवक को पीटा, सिपाही को दांत से काटा

देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट को लेकर विवाद के दौरान एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं, एक आरोपी को पकड़ने पहुंचे जीआरपी सिपाही पर भी हमला किया गया। आरोपी के साथी ने सिपाही के हाथ में दांत काटकर उसे छुड़ा लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। जीआरपी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भाटपाररानी थाना क्षेत्र के खड़ेसर पश्चिम टोला निवासी रोहित कुशवाहा शनिवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े थे। रोहित का आरोप है कि रात करीब साढ़े दस बजे दो युवक वहां पहुंचे और लाइन तोड़कर आगे खड़े होने की जिद करने लगे।

तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने पर मारपीट

रोहित ने जब इसका विरोध किया और कहा कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं, इसलिए पीछे नहीं हटेंगे, तो दोनों युवक भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने मिलकर रोहित की जमकर पिटाई शुरू कर दी। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर नहीं माने। बताया जा रहा है कि स्टेशन मास्टर भी युवक को बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनकी मौजूदगी में भी मारपीट जारी रखी।

आरोपी को पकड़ने पहुंचे सिपाही को दांत से काटा

हंगामे और मारपीट की सूचना मिलने पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात जीआरपी का एक सिपाही मौके पर पहुंचा। उसने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान दूसरे आरोपी ने अपने साथी को छुड़ाने का प्रयास किया। जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने जीआरपी सिपाही के हाथ में दांत काट लिया। अचानक हुए इस हमले से सिपाही को आरोपी को छोड़ना पड़ा और दोनों हमलावर मौके से भाग निकले।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद घायल युवक ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी भटनी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीआरपी भटनी के थाना प्रभारी अजय कुमार मौर्या ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।



Source link

Previous Post

मध्य प्रदेश में 20 IAS अफसरों का तबादला, रत्नाकर झा बने अनूपपुर के कलेक्टर, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post

पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News

पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News
  • पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News
  • तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने पर बवाल; पुलिस के सामने युवक को पीटा, सिपाही को दांत से काटा, Uttar-pradesh Hindi News
  • मध्य प्रदेश में 20 IAS अफसरों का तबादला, रत्नाकर झा बने अनूपपुर के कलेक्टर, Madhya-pradesh Hindi News
  • गजब का फर्जीवाड़ा! युवक को भनक नहीं, उसके नाम पर 10 करोड़ के लोन से चल रही कंपनी, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News

    अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    July 25, 2026
    0

    10 जून को अमेरिकी नेवी ने ओमान में एक जहाज पर हमला किया था। इसमें क्रू मेंबर के 24 सदस्यों...

    Recent News

    अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News

    अमेरिका के हमले में देवरिया के युवक की मौत, ओमान में शिप पर नाविक था शिवानंद, Uttar-pradesh Hindi News

    July 25, 2026
    पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News

    पैर पड़वाए, थूक चटवाया और बनाया वीडियो; दबंगों ने दो युवकों को अगवा कर बेरहमी से पीटा, Uttar-pradesh Hindi News

    July 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News