• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, July 25, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

4 साल के बच्चे की एक्सीडेंट में मौत, शव 3 दिन से आरोपी के घर बाहर पड़ा; मुआवजे में 1 बीघा जमीन की मांग, Bihar Hindi News

admin by admin
July 25, 2026
in बिहार
0 0
0
4 साल के बच्चे की एक्सीडेंट में मौत, शव 3 दिन से आरोपी के घर बाहर पड़ा; मुआवजे में 1 बीघा जमीन की मांग, Bihar Hindi News


सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में 4 साल के मासूम बच्चे की एक्सीडेंट में मौत होने के बाद परिजन ने शव को आरोपी के घर के बाहर रख दिया। परिजन तीन दिन से मुआवजे में एक बीघा जमीन की मांग कर रहे हैं। आरोपी के परिवार के सदस्य डर के मारे घर छोड़कर भाग गए।

मनोज रोशन, त्रिवेणीगंज। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में एक 4 साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत के बाद बीते 3 दिनों से तनाव की स्थिति है। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक स्थित कुपड़िया गांव में घटना से आक्रोशित परिजन ने मासूम के शव को कथित आरोपी के घर में रखकर धरना शुरू कर दिया है। परिजन की शर्त है कि जब तक आरोपी पक्ष एक बीघा जमीन मुआवजे के तौर पर नहीं देगा, तब तक ना तो शव का पोस्टमार्टम होने दिया जाएगा और ना ही पुलिस को कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी करने दी जाएगी। इधर, ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन आरोपी के घर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ​मृत मासूम की पहचान वार्ड एक निवासी चंदन यादव के बेटे दुर्लभ कुमार (4 साल) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की दोपहर दुर्लभ अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान भेंगा धार की ओर से गांव के ही अरुण यादव के पुत्र छोटू कुमार ने तेज रफ्तार बाइक से मासूम को जोरदार टक्कर मार दी। ​टक्कर में बालक दुर्लभ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुपौल और फिर सुपौल से दरभंगा रेफर कर दिया गया। हालांकि दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजन बुधवार रात ही शव को लेकर आरोपी के घर पहुंचे और शव को वहीं रख दिया।

​मुआवजे की मांग पर अड़े हैं परिजन

परिजन का कहना है कि दुर्लभ अपने माता-पिता का इकलौता वारिस था। करीब एक माह पूर्व ही दुर्लभ की मां उषा देवी का यूट्रस का बड़ा ऑपरेशन हुआ है, जिससे अब वह कभी दोबारा मां नहीं बन सकती हैं। परिजन का कहना है कि आरोपी पक्ष जब तक एक बीघा जमीन का मुआवजा नहीं देता, तब तक शव को आरोपी के घर पर से नही हटाएंगे।

​दहशत में आरोपी का परिवार, घर छोड़कर फरार

​घटना के बाद से कथित आरोपी का पूरा परिवार डर से घर छोड़कर फरार हो गया है। घर पर केवल बुजुर्ग दादा परमेश्वरी यादव मौजूद हैं। ​परमेश्वरी यादव ने बताया कि उन्होंने घटना अपनी आंखों से नहीं देखी है। दुर्घटना के बाद बच्चे की मौत की खबर आई और फिर बच्चे के परिजन जबरन शव हमारे घर में रख गए हैं। डर के कारण परिवार के सभी लोग भाग गए हैं और मैं अकेला बचा हूं। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की थी, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हैं।

​पिता के आने का हो रहा इंतजार

​मृत बच्चे दुर्लभ के पिता चंदन यादव दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह गांव के लिए रवाना हो चुके हैं और उनके शुक्रवार रात तक पहुंचने की संभावना है। पुलिस प्रशासन लगातार परिजनों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अडिग हैं।

त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। मृतक के पिता बाहर से आ रहे हैं। उनके घर पहुंचते ही बात करके मामला शांत कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Previous Post

‘मनुवादियों तुम आतंकी हो, जान से मार दो चाहे मुझे, प्रेमानंद मेरे लिए…’; CJP नेता विजेता दहिया- VIDEO, Ncr Hindi News

Next Post

धनबाद में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत, Jharkhand Hindi News

admin

admin

Next Post
धनबाद में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत, Jharkhand Hindi News

धनबाद में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत, Jharkhand Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा! डिमना डैम में डूब गए 2 जूनियर डॉक्टर
  • धनबाद में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत, Jharkhand Hindi News
  • 4 साल के बच्चे की एक्सीडेंट में मौत, शव 3 दिन से आरोपी के घर बाहर पड़ा; मुआवजे में 1 बीघा जमीन की मांग, Bihar Hindi News
  • ‘मनुवादियों तुम आतंकी हो, जान से मार दो चाहे मुझे, प्रेमानंद मेरे लिए…’; CJP नेता विजेता दहिया- VIDEO, Ncr Hindi News
  • दर्दनाक हादसा या कुछ और? लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा! डिमना डैम में डूब गए 2 जूनियर डॉक्टर

    जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा! डिमना डैम में डूब गए 2 जूनियर डॉक्टर

    by admin
    July 25, 2026
    0

    जमशेदपुरके प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल के...

    Recent News

    जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा! डिमना डैम में डूब गए 2 जूनियर डॉक्टर

    जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा! डिमना डैम में डूब गए 2 जूनियर डॉक्टर

    July 25, 2026
    धनबाद में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत, Jharkhand Hindi News

    धनबाद में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे दो मजदूरों की मौत, Jharkhand Hindi News

    July 25, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News