मध्य प्रदेश के बेतूल-खंडवा फोर-लेन हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इस हाईवे के बन जाने के बाद इंदौर से नागपुर के बीच की दूरी का समय घटकर 6 घंटे का हो जाएगा। इस हाईवे के बन जाने के बाद सफर सुविधाजनकर और तेज हो जाएगा। बैतलू-खंडवा-वड़ोदरा के बीच बन रहे इस कॉरिडोर के बन जाने के बाद मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के बीच सड़क संपर्क भी बढ़ जाएगा और लोगों को कई शहरों में आने-जाने के लिए कम समय लगेगा। आइए जानते हैं कि हाईवे के बन जाने के बाद किन शहरों तक जाने में कम समय लगेगा।
इन शहरों में भी जाना होगा आसान
मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के बीच बन रहे इस हाईवे के बन जाने के बाद कई शहरों में आना-जाना आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। इस हाईवे से नागपुर, जलगांव, भुसावल, अकोला, वाशिम, हिंगोली, और नांदेड़ जाने और आने में आसानी होगी। इस हाईवे के बन जाने के बाद अहमदाबाद और वड़ोदरा जाना भी आसान हो जाएगा। इस फोरलेन हाईवे के बन जाने के बाद तीनों राज्यों के बीच व्यापार, ट्रांसपोर्ट और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के कई शहरों के लिए गेमचेंजर साबित होगा।



