• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

नाबालिग बेटे से ऑटो चलवाना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो पर ऐक्शन लेकर सिखाया सबक, Madhya-pradesh Hindi News

admin by admin
July 24, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
नाबालिग बेटे से ऑटो चलवाना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो पर ऐक्शन लेकर सिखाया सबक, Madhya-pradesh Hindi News


मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़का यात्रियों की जान जोखिम में डालकर ऑटोरिक्शा चलाता दिख रहा है और उसका पिता बगल में बैठा हुआ है। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ऑटोरिक्शा चालक द्वारा यात्रियों की जान जोखिम में डालकर अपने नाबालिग बेटे से सड़क पर ऑटो चलवाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए उज्जैन ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ ऑटो को जब्त कर लिया, बल्कि आरोपी ऑटोचालक से थाने में हाथ जोड़कर माफी भी मंगवाई।

ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ऑटोरिक्शा और उसके मालिक पकड़कर पहले तो उसका चालान काटा और फिर समझाइश देते हुए माफीनामा लिखवाया। इसके साथ ही भविष्य में ऐसा दोबारा ऐसा करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।मामले में ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाना न केवल उसकी, बल्कि अन्य राहगीरों और यात्रियों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

माफीनामा भी लिखवाया

उज्जैन शहर में 2 दिन पहले सवारी से भरा ऑटो एक नाबालिग लड़के द्वारा चलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो जब्त कर वाहन मालिक का चालान काट दिया और उससे माफीनामा भी लिखवाया। इस दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी वाहन मालिक ने नाबालिग को वाहन चलाने दिया और यात्रियों की जान जोखिम में डाली तो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

ऑटो मालिक ने थाने में हाथ जोड़कर मांगी माफी

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो करीब दो दिन पुराना है। इसमें आगर रोड पर एक सवारी से भरा ऑटो रिक्शा 14-15 वर्षीय नाबालिग चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर ऑटो संख्या MP-13 AF-7029 को जब्त कर लिया। ऑटो मालिक पर कोर्ट के चलान की कार्रवाई भी की गई है। ऑटो मालिक ने अपनी गलती मानकर हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह बच्चे से गाड़ी चलवा रहा था। उसे अंदाजा नहीं था कि पुलिस गाड़ी पकड़ेगी।

ट्रैफिक पुलिस के एलपी सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले नाबालिग द्वारा ऑटो चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद ऑटो चालक को ढूंढकर ऑटो के मालिक के खिलाफ की चालानी कार्रवाई की गई है।

पुलिस की नागरिकों से अपील

उज्जैन ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी नाबालिग को वाहन चलाने के लिए न दें। गौरतलब है कि इससे पहले भी ई-रिक्शा पर स्टंट और ओवरलोड सवारी के वीडियो वायरल हुए थे, जिन पर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई भी की थी।

दो शिफ्ट में चलते हैं ऑटो

उज्जैन शहर में करीब 5 हजार ई-रिक्शा ओर ऑटो चल रहे हैं, जिससे महाकाल मंदिर सहित अन्य स्थानों पर जाम लगता रहा है। इससे बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 2 शिफ्ट में ऑटो चलाने का निर्णय लिया है और यूनिक आईडी भी जारी की हैं। ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर ऑटो और ई-रिक्शा पर स्टंट, ओवरलोड सवारी पर चालान की कार्रवाई भी करती है। हालांकि कड़ी कार्रवाई न होने से चालकों के हौसले बुलंद रहते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले भी एक ई-रिक्शा को दो पहियों पर चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली गई थी। पुलिस ने उस पर भी चालान की कार्रवाई कर छोड़ दिया था।

रिपोर्ट – विजेन्द्र यादव



Source link

Previous Post

टीचर सुसाइड केस में इनामी लिपिक ने कोर्ट में किया सरेंडर, BSA शालिनी श्रीवास्तव पहले ही हो चुकी हैं गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ियों की सफाई का VIDEO वायरल, जहरीले जीवों के खतरे के बीच उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ियों की सफाई का VIDEO वायरल, जहरीले जीवों के खतरे के बीच उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ियों की सफाई का VIDEO वायरल, जहरीले जीवों के खतरे के बीच उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी ‘कॉलर वन’ पहुंचा यूपी, साथी हथिनी के साथ मिर्जापुर-प्रयागराज में विचरण, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ग्वालियर में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 7 ग्राहक और 5 युवतियां हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना में घर से 84 लीटर अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ग्वालियर के स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, 7 पुरुष और 5 युवतियां पकड़ी; कमरे से मिली आपत्तिजनक चीजें, Gwalior Hindi News
  • उसी दिन दिल्ली लौटा था अर्पित, अब मलबे में बेटे की तलाश; सत्य निकेतन हादसे की यह कहानी रुला देगी, Ncr Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी ‘कॉलर वन’ पहुंचा यूपी, साथी हथिनी के साथ मिर्जापुर-प्रयागराज में विचरण, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी ‘कॉलर वन’ पहुंचा यूपी, साथी हथिनी के साथ मिर्जापुर-प्रयागराज में विचरण, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    September 7, 2026
    0

    7 सितंबर, सोमवार: उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का रेडियो कॉलर हाथी ‘कॉलर वन’ साथी हथिनी के साथ मध्यप्रदेश की...

    Recent News

    बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी ‘कॉलर वन’ पहुंचा यूपी, साथी हथिनी के साथ मिर्जापुर-प्रयागराज में विचरण, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी ‘कॉलर वन’ पहुंचा यूपी, साथी हथिनी के साथ मिर्जापुर-प्रयागराज में विचरण, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 7, 2026
    ग्वालियर में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 7 ग्राहक और 5 युवतियां हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    ग्वालियर में स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 7 ग्राहक और 5 युवतियां हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News