• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

टीचर सुसाइड केस में इनामी लिपिक ने कोर्ट में किया सरेंडर, BSA शालिनी श्रीवास्तव पहले ही हो चुकी हैं गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 24, 2026
in देवरिया
0 0
0
टीचर सुसाइड केस में इनामी लिपिक ने कोर्ट में किया सरेंडर, BSA शालिनी श्रीवास्तव पहले ही हो चुकी हैं गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News

देवरिया में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह खुदकुशी मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी लिपिक संजीव सिंह ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

UP News: यूपी के देवरिया में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह खुदकुशी मामले में फरार चल रहे लिपिक संजीव सिंह ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह देवरिया बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत था। लंबे समय से फरार चल रहे लिपिक की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उधर, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले बीएसए को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) अभिषेक चतुर्वेदी की अदालत में हुई। अदालत के समक्ष पेश होने के बाद संजीव सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। वह देवरिया जिले की रामनाथ कॉलोनी का रहने वाला है। 22 फरवरी 2026 को दर्ज मुकदमे के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। दरअसल, शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के बाद उनकी पत्नी गुड़िया सिंह ने गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

शिकायत में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। तहरीर के मुताबिक दोनों आरोपित शिक्षक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। आरोप था कि इसी मानसिक दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर कृष्ण मोहन सिंह ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए थे। विवेचना में यह आरोप भी शामिल हुआ कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के नाम पर कृष्ण मोहन सिंह समेत तीन शिक्षकों से 16-16 लाख रुपये की मांग की गई थी। इतना ही नहीं, 20 फरवरी को शिक्षक को कार्यालय बुलाकर कथित रूप से अपमानित किए जाने की बात भी सामने आई। इसके अगले ही दिन उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

शिक्षक के पास से मिला था सुसाइड नोट

घटना के बाद पुलिस को मृतक की जेब से चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला था। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया गया।

पहले ही गिरफ्तार हो चुकी है बीएसए

इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपित निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को गुलरिहा पुलिस ने 16 जून को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया था। ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले के एक अन्य आरोपित पूर्व प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह को पुलिस घटना के दस दिन बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब संजीव सिंह के आत्मसमर्पण के बाद मामले की न्यायिक प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है।

Source link

Previous Post

राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, आस्था से खिलवाड़ बंद करो, योगी की चेतावनी- किसी को बख्शेंगे नहीं, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

नाबालिग बेटे से ऑटो चलवाना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो पर ऐक्शन लेकर सिखाया सबक, Madhya-pradesh Hindi News

admin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ियों की सफाई का VIDEO वायरल, जहरीले जीवों के खतरे के बीच उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • नाबालिग बेटे से ऑटो चलवाना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो पर ऐक्शन लेकर सिखाया सबक, Madhya-pradesh Hindi News
  • टीचर सुसाइड केस में इनामी लिपिक ने कोर्ट में किया सरेंडर, BSA शालिनी श्रीवास्तव पहले ही हो चुकी हैं गिरफ्तार, Uttar-pradesh Hindi News
  • राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, आस्था से खिलवाड़ बंद करो, योगी की चेतावनी- किसी को बख्शेंगे नहीं, Uttar-pradesh Hindi News
  • सावन में हरिद्वार बनेगा शिवभक्ति का सबसे बड़ा केंद्र आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की साधना के साक्षी बनने उमड़ेंगे श्रद्धालु।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ियों की सफाई का VIDEO वायरल, जहरीले जीवों के खतरे के बीच उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ियों की सफाई का VIDEO वायरल, जहरीले जीवों के खतरे के बीच उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    July 24, 2026
    0

    24 जुलाई, शुक्रवार: शहडोल के जयसिंहनगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मासियारी का वीडियो वायरल है, जिसमें बच्चे बारिश के बीच...

    Recent News

    शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ियों की सफाई का VIDEO वायरल, जहरीले जीवों के खतरे के बीच उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शहडोल के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ियों की सफाई का VIDEO वायरल, जहरीले जीवों के खतरे के बीच उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 24, 2026
    नाबालिग बेटे से ऑटो चलवाना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो पर ऐक्शन लेकर सिखाया सबक, Madhya-pradesh Hindi News

    नाबालिग बेटे से ऑटो चलवाना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो पर ऐक्शन लेकर सिखाया सबक, Madhya-pradesh Hindi News

    July 24, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News