• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
July 23, 2026
in लखनऊ
0 0
0
UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News


UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान है। पश्चिमी और पूर्वी दोनों उप-भागों में 23 से 27 जुलाई के बीच अधिकांश दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा और बौछारें पड़ने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

UP Weather: यूपी में मॉनसून करीब एक सप्ताह तक सक्रिय रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों उप-भागों में 23 से 27 जुलाई के बीच अधिकांश दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा और बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के उत्तरार्ध में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने के साथ कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा बुधवार को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 23 से 25 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना है। 26 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश का दायरा बढ़ सकता है। वहीं 27 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

कल और परसो नो अलर्ट

मौसम विभाग ने फिलहाल 23 से 24 जुलाई तक किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि 25 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसके बाद 26 और 27 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी दोनों उप-भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर वर्षा होती रहेगी। इससे तापमान में मामूली गिरावट और उमस से राहत मिलने की संभावना है, जबकि भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में जलभराव तथा निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम बुलेटिन और प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की आशंका वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा किसानों को मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

किस जिलें में कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत तथा न्यूनतम आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से शाम तक 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा का वितरण भी असमान रहा। चित्रकूट मंडल के चुरक में 33.2 मिमी, कानपुर नगर में 22.0 मिमी, झांसी में 19.2 मिमी, हमीरपुर में 11.0 मिमी, कानपुर (आईएएफ) में 9.0 मिमी, आगरा में 7.2 मिमी तथा प्रयागराज में 6.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं वाराणसी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, मेरठ, बरेली और अन्य कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।



Source link

Previous Post

बैतूल कांग्रेस की बैठक में हंगामा, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज का वीडियो वायरल, गुटबाजी पर उठे सवाल, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post

मुरैना में पारिवारिक रंजिश में सोते चचेरे भाई को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

admin

admin

Next Post
मुरैना में पारिवारिक रंजिश में सोते चचेरे भाई को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

मुरैना में पारिवारिक रंजिश में सोते चचेरे भाई को मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MP के शाजापुर में बड़ा हादसा, NH-52 पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग घायल, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP: कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया; बवाल बढ़ा तो मांगी माफी, FIR की मांग, Madhya-pradesh Hindi News
  • टूटे पैर, बिगड़ा इंटरव्यू फिर भी अफरस बनने की थी जिद; नरसिंहपुर की बेटी ने कैसे लहराया UPSC में परचम, Career Hindi News
  • जमानत पर बाहर आते ही हिस्ट्रीशीटर ने फिर लांघी सीमा, महिला टीचर संग गंदी करतूत; रेप के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, Raisen Hindi News
  • एमपी में कल का मौसम; 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी?, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MP के शाजापुर में बड़ा हादसा, NH-52 पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग घायल, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के शाजापुर में बड़ा हादसा, NH-52 पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग घायल, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 6, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के शाजापुर में रविवार तड़के हुए एक भीषण बस हादसे में 29 यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज...

    Recent News

    MP के शाजापुर में बड़ा हादसा, NH-52 पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग घायल, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के शाजापुर में बड़ा हादसा, NH-52 पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोग घायल, Madhya-pradesh Hindi News

    September 6, 2026
    MP: कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया; बवाल बढ़ा तो मांगी माफी, FIR की मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    MP: कुत्ते को श्रीकृष्ण के रूप में दिखाया; बवाल बढ़ा तो मांगी माफी, FIR की मांग, Madhya-pradesh Hindi News

    September 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News