Last Updated:
रियलिटी शो ‘एलायंस’ में कुशाल टंडन अपने बर्ताव से कंटेस्टेंट को उकसाते रहे हैं. वे डॉली जावेद के बाद कंटेस्टेंट बाली से भिड़ते नजर आए. दोनों के बीच नोकझोक इतनी बढ़ गई थी, जिससे उनके बीच हाथापाई की आशंका बढ़ गई थी. रियलिटी शो के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं.
कुशाल टंडन का बर्ताव लोगों को अखरता रहा है.
नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘एलायंस’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. कंटेस्टेंट के बीच नोकझोक लोगों का ध्यान खींच रही है. बाली और कुशाल टंडन के बीच तीखी नोकझोक में बदल गई. यह झड़प तब शुरू हुई, जब बाली ने कुशाल पर आरोप लगाया कि वह शो में आने के बाद से लगातार उनसे झगड़ा कर रहा है. बाली ने कहा, ‘मैं जिस दिन से आया हूं. ये मुझसे लड़ने के मूड में बैठा हुआ है.’ जब कुशाल ने पिछले शो में बाली के बर्ताव पर सवाल उठाया, तो बाली ने अपना बचाव करते हुए कहा, ‘लड़की ने मुझसे बदतमीजी की थी. जैसा करोगे वैसा भरोगे.’
कुशाल टंडन ने इस सफाई को मानने से इनकार कर दिया, जिससे बहस फिर से भड़क उठी. तनाव टास्क में भी देखने को मिला, जहां कुशाल ने बार-बार बाली के फैसले पर सवाल उठाए. बाली ने पलटवार करते हुए कहा, ‘तुम्हें हमेशा हंगामा क्यों करना पड़ता है?’ उन्होंने करारा प्रहार करने से पहले कहा, ‘तुम हीरो नहीं हो और ये तुम्हारी फिल्म नहीं है. ये फिल्म कभी रिलीज नहीं होगी भाई. तुम लीड एक्टर नहीं हो. कभी ये मत सोचना कि तुम मुख्य किरदार हो.’ टास्क खत्म होने के बाद भी उनके बीच टकराव बंद नहीं हुआ.
Alliance is a far better show than Lock Upp and today proved it.
Bali absolutely fckd Kushal in front of everyone on national television.



