• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 18, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। विशाल गुप्ता।

बीजपुर (सोनभद्र) आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को बीजपुर में शक्तिनगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक के दौरान आगामी 22 जुलाई को दुद्धी में प्रस्तावित बूथ सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही सम्मेलन में भाग लेने वाले बूथ अध्यक्षों को संगठनात्मक दायित्वों एवं चुनावी प्रबंधन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सरजू बैसवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता-आधारित संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत आम जनता का विश्वास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से जनसंपर्क अभियान को गति दें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाकर पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर अनिल मेहता, अरविंद सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, ईश्वरी प्रसाद, अमरेश तिवारी, श्याम कार्तिक दुबे, विशाल गुप्ता,ताराचंद गुर्जर, पंकज, रामदयाल वैश्य सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद ने किया।

Previous Post

Commonwealth Games 2026: नीरज-मीराबाई ही नहीं, भारत के ये 5 नए सितारे भी कॉमनवेल्थ गेम्स में दिला सकते हैं गोल्ड, पहली बार खेलने उतरेंगे

Next Post

Anuradha Paudwal LGBTQ Remark: ‘शादी की पवित्रता को खत्म किया’, LGBTQ पर कमेंट करना अनुराधा पौडवाल को पड़ा भारी, लोगों ने किया ट्रोल

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
Anuradha Paudwal LGBTQ Remark: ‘शादी की पवित्रता को खत्म किया’, LGBTQ पर कमेंट करना अनुराधा पौडवाल को पड़ा भारी, लोगों ने किया ट्रोल

Anuradha Paudwal LGBTQ Remark: 'शादी की पवित्रता को खत्म किया', LGBTQ पर कमेंट करना अनुराधा पौडवाल को पड़ा भारी, लोगों ने किया ट्रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News
  • बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News
  • 1986 में की थी महिला से छेड़छाड़, 4 दशक बाद पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, बोला- मुझे तो याद भी नहीं, Khandwa Hindi News
  • दिल्ली-अशोकनगर के बीच चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन; क्या टाइमिंग, कहां-कहां स्टॉपेज?, Ncr Hindi News
  • MP पहुंचते ही माफी क्यों मांगने लगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके? जानिए पूरा मामला, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स अभिजीत दीपके को घेरकर सवाल पूछे थे। इसके बाद दीपके ने तंज कसते हुए कहा,...

    Recent News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहता हूं, अभिजीत दीपके बोले- आज ही जाऊंगा गवर्नर हाउस, National Hindi News

    September 13, 2026
    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    बिना माता-पिता के अंतिम संस्कार? बालाघाट में बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का बड़ा आरोप, Madhya-pradesh Hindi News

    September 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News