• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, October 31, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Commonwealth Games 2026: नीरज-मीराबाई ही नहीं, भारत के ये 5 नए सितारे भी कॉमनवेल्थ गेम्स में दिला सकते हैं गोल्ड, पहली बार खेलने उतरेंगे

admin by admin
July 18, 2026
in खेल
0 0
0
Commonwealth Games 2026: नीरज-मीराबाई ही नहीं, भारत के ये 5 नए सितारे भी कॉमनवेल्थ गेम्स में दिला सकते हैं गोल्ड, पहली बार खेलने उतरेंगे

[ad_1]

Last Updated:July 17, 2026, 22:44 IST

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में 23 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल से एक बार फिर पदकों की बारिश की उम्मीद है. जहां नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और जैसमीन लैंबोरिया जैसे खिलाड़ी भारत की उम्मीदों का भार संभालेंगे, वहीं कुछ युवा चेहरे पहली बार इस बड़े मंच पर उतरने के लिए तैयार हैं. इन डेब्यू खिलाड़ियों ने पिछले एक साल में अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि वे सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि भारत के लिए पदक जीतने आए हैं. भारत 125 खिलाड़ियों का दल भेज रहा है, जो 13 खेलों (पांच पैरा खेलों सहित) में चुनौती पेश करेगा.

31 वर्षीय सर्वेश कुषारे पिछले एक साल में शानदार फॉर्म में रहे हैं और हाई जंप में गोल्ड के दावेदार हैं. वह विश्व चैंपियनशिप में टॉप-6 में जगह बनाने के साथ 2.30 मीटर की ऊंचाई पार करने वाले पहले भारतीय बने. इस साल 2.31 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ वह इंग्लैंड के किमानी जैक के बराबर कॉमनवेल्थ देशों के संयुक्त सर्वश्रेष्ठ हाई जम्पर हैं. न्यूजीलैंड के हैमिश केर के साथ सरवेश को भी पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है. यदि उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराया तो गोल्ड मेडल भी जीत सकते हैं.

पेरिस ओलंपियन और मौजूदा एशियाई चैंपियन प्रीति पवार ग्लासगो में महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स में पदार्पण करेंगी. वह मुक्केबाजी में गोल्ड की सबसे बड़ी उम्मीद हैं. दुनिया की शीर्ष-10 मुक्केबाजों में शामिल प्रीति इस वर्ग में गोल्ड की सबसे बड़ी दावेदार हैं. उनकी सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड की लॉरेन मैकी होंगी, जिन्होंने इस साल विश्व कप सर्किट में कांस्य पदक जीता था.

वेटलिफ्टिंग की नई सनसनी ज्ञानेश्वरी यादव भारतीय वेटलिफ्टिंग की उभरती हुई स्टार हैं. उन्होंने हाल ही में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद यूनिवर्सल वेटलिफ्टिंग कप में 194 किलोग्राम के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया. महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में वह इस समय कॉमनवेल्थ रैंकिंग में शीर्ष पर हैं. हालांकि नाइजीरिया की डिडीह ओनोमे उनके लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साक्षी चौधरी ने भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए चयन ट्रायल में निकहत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा जैसी पूर्व विश्व चैंपियनों को हराकर सबको चौंका दिया. वह महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में उतरेंगी और अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में ही पदक जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. उनका मुकाबला मुख्य रूप से नॉर्दर्न आयरलैंड की कैटलिन फ्रायर्स से होगा.

पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में भारत के राजा मुथुपांडी भी पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे. उन्होंने इस साल 302 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और पहली बार 300 किलोग्राम का आंकड़ा पार किया. पिछले साल कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले राजा का मुकाबला इस बार मलेशिया के मुहम्मद अजनिल बिदिन से होने की उम्मीद है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है.

[ad_2]

Source link

Views: 1
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : कर्ज से मिलेगी मुक्ति, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार…मेष राशि वाले आज काटेंगे चांदी

Next Post

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर।

admin

admin

Next Post

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को अधिवक्ताओं ने जयंती पर किया याद।
  • कच्चे मकान में साड़ी के फंदे से लटकता मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम।
  • सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।
  • आईटीआई नकटू, बीजपूर (सोनभद्र), में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) फायर विंग एनटीपीसी रिहंद द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
  • 30 गोल्‍ड सह‍ित 114 मेडल… एशियाई पैरा खेलों में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन, रचा इतिहास

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को अधिवक्ताओं ने जयंती पर किया याद।

    by Shantosh Mishra
    October 31, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र सभागार में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई 151वीं जयंतीसोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार...

    Recent News

    लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को अधिवक्ताओं ने जयंती पर किया याद।

    October 31, 2026

    कच्चे मकान में साड़ी के फंदे से लटकता मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम।

    October 31, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News