• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, November 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कच्चे मकान में साड़ी के फंदे से लटकता मिला 30 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 31, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत अंतर्गत पूर्वी बसुधा में शुक्रवार की रात एक 30 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर के अंदर कच्चे मकान की बड़ेर में लाल साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर शनिवार को चोपन पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा ग्राम पंचायत के पूर्वी बसुधा निवासी शारद पठारी (30 वर्ष) पुत्र राज नारायण का शव शुक्रवार की रात घर के अंदर कच्चे मकान की बड़ेर में लाल साड़ी के सहारे बने फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना-पीना खाने के बाद अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए थे। देर रात तक घर में किसी प्रकार की अनहोनी की जानकारी नहीं थी।
शनिवार की भोर में जब परिजनों की नींद खुली और उनकी नजर घर के अंदर फंदे से लटकते युवक पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चोपन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। वहीं पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

घर का बड़ा बेटा था मृतक, पीछे छोड़ गया पांच वर्षीय पुत्र।

बताया जाता है कि मृतक शारद पठारी अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसके परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं, जिनमें दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक का एक पांच वर्षीय पुत्र भी है। बताया गया कि वह करीब दो महीने पहले ही घर आया था। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ जाने से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त है। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि चोपन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Views: 23
Previous Post

सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को काव्य संध्या का आयोजन — प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट।

Next Post

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को अधिवक्ताओं ने जयंती पर किया याद।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को अधिवक्ताओं ने जयंती पर किया याद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।
  • पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।
  • शौच के दौरान अचानक गिरा 25 वर्षीय युवक, मौत से परिवार में मचा कोहराम।
  • कुएं में मिला युवक का शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी स्पष्ट।
  • बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने लौटाए ठगी के 37,731 रुपये।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    by Shantosh Mishra
    November 18, 2026
    0

    संवाददाता। राजन जायसवाल। चैत और कार्तिक मास में वर्ष में दो बार लगता है ऐतिहासिक मेला, यूपी समेत छह राज्यों...

    Recent News

    संतान प्राप्ति की कामना लेकर बेचू बीर धाम पहुंच रहे श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब।

    November 18, 2026

    पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    November 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News