• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, July 11, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आयुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं जनशिकायतों की समीक्षा कर दिए निर्देश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 11, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर दिया विशेष जोर।

सीएम डैशबोर्ड में विकास कार्यों में प्रदेश में द्वितीय रैंकिंग पर जिलाधिकारी एवं अधिकारियों को दी बधाई।

सोनभद्र। विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों, आईजीआरएस जनशिकायतों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त ने निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन स्वयं पोर्टल का अवलोकन करें तथा लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें तथा मुख्यालय पर निवास करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। आयुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों में निरंतर प्रगति बनाए रखें। समीक्षा के दौरान आयुक्त राजेश प्रकाश ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विकास कार्यों के अंतर्गत जनपद सोनभद्र को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित समस्त अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद की उपलब्धियों को और बेहतर बनाने का प्रयास करें तथा शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सहित राजस्व, विकास एवं निर्माण कार्यों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

पौधारोपण महाभियान की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा।

Next Post

थाना ओबरा में मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का हुआ उद्घाटन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

थाना ओबरा में मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का हुआ उद्घाटन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मंडलायुक्त ने ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।
  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान।
  • ओबरा थाना दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनशिकायतें।
  • थाना ओबरा में मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का हुआ उद्घाटन।
  • आयुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं जनशिकायतों की समीक्षा कर दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मंडलायुक्त ने ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।

    by Shantosh Mishra
    July 11, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। निर्माण कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश। सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश...

    Recent News

    मंडलायुक्त ने ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।

    July 11, 2026

    संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान।

    July 11, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News