• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

धनबाद मंडल संसदीय समिति की हुई बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

हाजीपुर। आज दिनांक 08.07.2026 को धनबाद मंडल की ‘मंडल संसदीय समिति‘ की बैठक का आयोजन धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया । इस बैठक में धनबाद मंडल क्षेत्राधिकार के सांसदगण उपस्थित थे । बैठक की अध्यक्षता सांसद विष्णु दयाल राम जी द्वारा किया गया । सांसद ढुलू महतो, सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी तथा सांसद कालीचरण सिंह बैठक में उपस्थित हुए
साथ ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद मनीष जायसवाल, सांसद डॉ. राजेश मिश्र, सांसद डॉ. सरफराज अहमद, सांसद छोटे लाल, सांसद आदित्य प्रसाद, सांसद प्रदीप कुमार वर्मा तथा सांसद श्रीमती महुआ माजी के प्रतिनिधि आज की बैठक में उपस्थित थे । सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास तथा यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये गए । सांसदगण द्वारा आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया गया । साथ ही बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई । इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे । इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसदगण एवं सांसद प्रतिनिधियों का स्वागत किया महाप्रबंधक ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि धनबाद मंडल द्वारा यात्री सुविधा की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि धनबाद मंडल भारतीय रेल में माल लदान में महत्वपूर्ण स्थान रखता है एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी धनबाद मंडल द्वारा माल लदान एवं इससे प्राप्त आय दोनों में भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ है । महाप्रबंधक ने सांसदों को अवगत कराया कि यात्री सुविधा के क्षेत्र में कार्य करते हुए गुरपा, पाथरडीह एवं कतरासगढ़ सहित 03 स्टेशनों पर उपरगामी पुल का निर्माण, 04 स्टेशनों के प्लेटफार्म का विस्तार एवं उच्चीकरण का कार्य पूरा किया गया है कोडरमा, गोमोह एवं कतरासगढ़ स्टेशनों पर नये स्टेशन भवन का निर्माण किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद एवं चोपन से भोपाल, धनबाद से पोत्तनूर, धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं धनबाद से भुवनेश्वर के नई ट्रेन सेवा की शुरूआत की गयी है। दानापुर-राजगीर के मध्य चल रही गाड़ी सं. 13233/34 का विस्तार कोडरमा तक किया गया है साथ ही कई ट्रेनों का ठहराव मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर दिया गया है । यात्रियों की सुविधा के लिए बरकाकाना स्टेशन पर रेल कोच रेस्टुरेंट खोला गया है अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत् प्रारंभिक चरण में 15 स्टेशनों पर दीर्घकालिक दृष्टिकोण से विकास कर कायाकल्प किया जा रहा है एवं कार्य प्रगति पर है । एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत् 26 स्टेशनों पर स्टॉल/ट्रॉली लगाए गए हैं जिससे क्षेत्र के हस्तशिल्पियों एवं स्थानीय उत्पाद को उत्सावर्धन तथा उत्पाद को एक बेहतर बाजार मिल रहा है महाप्रबंधक ने सांसदों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होगा।

Previous Post

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ।

Next Post

खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News
  • MP को डकैती मुक्त घोषित करने के बाद भी 1000 लोगों पर केस, HC का सरकार को नोटिस, Madhya-pradesh Hindi News
  • दोपहर में शेयर खरीदने का कहते, अगले दिन सुबह उसे बिकवा देते; रायपुर में कारोबारी से 96 लाख की ठगी, Chhattisgarh Hindi News
  • कतरास में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के मलबे में दबी 3 महिलाएं; 2 की मौत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

    भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    भोपाल में इस साल स्वाइन फ्लू से पहली मौत हुई है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 80 साल के बुजुर्ग...

    Recent News

    भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

    भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News

    भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News