• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 8, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

ओबरा में शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड, विद्यार्थियों के खातों में भेजी गई ₹1200 की डीबीटी राशि।

ओबरा सोनभद्र। तहसील सभागार ओबरा में मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत सेवारत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों को डेमो कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रदेशभर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्कूल बैग एवं स्वेटर की खरीद के लिए ₹1200 की डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) राशि हस्तांतरित किए जाने का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 5 सितम्बर 2025 को की गई घोषणा को सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद अब धरातल पर लागू कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख, विकासखंड चोपन लीला देवी गोंड रहीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में रूबी मिश्रा उपस्थित रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार रजनीश यादव, खंड विकास अधिकारी (कोन) जितेंद्र नाथ दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी (कोन) विश्वजीत तथा खंड शिक्षा अधिकारी (चोपन) लोकेश कुमार मिश्रा शामिल रहे।

तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे विकासखंड चोपन एवं कोन के लगभग 200 से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइयों ने देखा और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसबीआई बैंक के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने की जानकारी भी साझा की गई। इसके अलावा “हरित एवं स्वच्छ विद्यालय” अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के संबंध में भी चर्चा की गई, जिससे उपस्थित शिक्षाकर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संयोजन खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश कुमार मिश्रा ने किया, जबकि मंच संचालन राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मनीष पटेल ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समन्वय की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी कोन विश्वजीत एवं खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से निभाई।
अंत में खंड शिक्षा अधिकारी कोन विश्वजीत ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Previous Post

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ।

Next Post

धनबाद मंडल संसदीय समिति की हुई बैठक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

धनबाद मंडल संसदीय समिति की हुई बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News
  • भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News
  • MP को डकैती मुक्त घोषित करने के बाद भी 1000 लोगों पर केस, HC का सरकार को नोटिस, Madhya-pradesh Hindi News
  • दोपहर में शेयर खरीदने का कहते, अगले दिन सुबह उसे बिकवा देते; रायपुर में कारोबारी से 96 लाख की ठगी, Chhattisgarh Hindi News
  • कतरास में दर्दनाक हादसा! मिट्टी के मलबे में दबी 3 महिलाएं; 2 की मौत

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

    भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    भोपाल में इस साल स्वाइन फ्लू से पहली मौत हुई है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 80 साल के बुजुर्ग...

    Recent News

    भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

    भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, बीते 12 दिन में मिले कितने मरीज?, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News

    भोपाल से दिल्ली आ रहा विमान जयपुर मोड़ा गया, अचानक आई तकनीकि खराबी से मचा हड़कंप, Rajasthan Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News