ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर, पात्र छात्र उठाएं लाभ।
सोनभद्र। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति (बालक) छात्रावास में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र छात्र निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर छात्रावास सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upswdhms.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आवश्यक अभिलेख एवं प्रमाण-पत्र भी ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होगा। पात्रता एवं चयन शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन कर किसी भी असुविधा से बचें। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनभद्र अथवा मोबाइल नंबर 8077913747 पर संपर्क किया जा सकता है।