
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी वी.पी. साहनी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-249/2025, धारा 137(2), 64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो अधिनियम से संबंधित प्रकरण में वांछित एक विधि-विरुद्ध बालक (किशोर अपचारी) को आज दिनांक 05.07.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर हिदेश्वर मंदिर, लउवा नदी के पास, थाना दुद्धी से निरुद्ध किया गया। निरुद्ध किए गए किशोर अपचारी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसे माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
2. मुख्य आरक्षी राजेश सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
3. रि0आ0 नन्देश, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
।