
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी दु्द्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा अलग- अलग प्रकरणों से संबंधित 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण-*
1. चन्द्रप्रकाश पुत्र सन्तोष, निवासी ग्राम बीडर, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
(सम्बन्धित मु0नं0 231/2014, धारा 323, 504, 506 भादवि)
2. राजेन्द्र पुत्र छन्नू, निवासी ग्राम बीडर, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
(सम्बन्धित मु0नं0 100/2024, धारा 427, 504 भादवि)
3. दिनेश प्रताप सिंह पुत्र गोविन्द शरण, निवासी ससपन, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ। (सम्बन्धित मु0नं0 2635/2006, धारा 376, 436, 354, 427 भादवि)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. व0उ0नि0 संजय सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 हरिकेश राम आजाद, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 सीताराम यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 राजेश सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।
5. का0 शिवम् अहिरवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
।