• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

1200 मतदाताओं के मानक पर होगा मतदेय स्थलों का समानीकरण, 3 जुलाई तक पूरी होगी संशोधन प्रक्रिया।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 1, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

निजी एवं अनुपयुक्त भवनों से हटेंगे मतदान केन्द्र।

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के समानीकरण (रैशनलाइजेशन-2026) के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी दलों को अवगत कराया गया तथा प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का समानीकरण अधिकतम 1200 मतदाताओं के मानक के अनुरूप किया जा रहा है। इसके लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर जर्जर भवनों, अनुपयुक्त स्थानों तथा आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों में संशोधन एवं स्थान परिवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मतदान केंद्र को दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, निजी सामुदायिक भवन, विवाह घर अथवा किसी राजनीतिक व्यक्ति के स्वामित्व वाले भवन में संचालित नहीं किया जाएगा। ऐसे केंद्रों को उपयुक्त शासकीय अथवा सार्वजनिक भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। यदि कोई मतदान केंद्र निजी भवन में संचालित है और निकट में शासकीय भवन उपलब्ध है तो उसे भी स्थानांतरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि किसी मतदान केंद्र के संबंध में कोई सुझाव, संशोधन या आपत्ति हो तो उसे दो दिवस के भीतर लिखित रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराएं, ताकि जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। बैठक में यह भी बताया गया कि मतदान केंद्रों के नामों का मानकीकरण किया जाएगा तथा अभिलेखों में अंकित नाम ही स्थल पर प्रदर्शित किए जाएंगे। बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदान केंद्रों की दूरी, कम मतदाता संख्या वाले केंद्रों तथा अन्य विषयों पर अपने सुझाव रखे। जिलाधिकारी ने सभी सुझावों पर नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भौतिक सत्यापन रिपोर्ट एवं राजस्व टीम की जांच के आधार पर आवश्यक संशोधन करते हुए 03 जुलाई, 2026 तक अंतिम रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे मतदेय स्थलों के आलेख प्रकाशन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, रामनिहोर यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, संतोष कुमार शुक्ला जिला महामंत्री भाजपा, नन्दलाल आर्य जिला मंत्री सीपीआई एम, डा0 ओम प्रकाश मौर्य प्रभारी बसपा, अमर कुमार मौर्य जिला महासचिव बसपा, रमेश गौतम जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, अनवर अली अंसारी सूचना प्रभारी आम आदमी पार्टी, जगरूप सिंह पटेल सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Previous Post

पगडंडी के सहारे खेत पहुंचे जिलाधिकारी, जीएनएसएस रोवर से पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ।

Next Post

लोकल ट्रेन में धक्के खाते हुए देखे सपने, रिद्धि डोगरा स्ट्रगल के दिन याद कर हुईं इमोशनल- ‘कॉलेज फिर 9-5 जॉब’

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
लोकल ट्रेन में धक्के खाते हुए देखे सपने, रिद्धि डोगरा स्ट्रगल के दिन याद कर हुईं इमोशनल- ‘कॉलेज फिर 9-5 जॉब’

लोकल ट्रेन में धक्के खाते हुए देखे सपने, रिद्धि डोगरा स्ट्रगल के दिन याद कर हुईं इमोशनल- 'कॉलेज फिर 9-5 जॉब'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News
  • Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें अपने शहर का हाल, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    September 13, 2026
    मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News