• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 13, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

भीड़ में भी क्यों अकेले हैं लोग? टीवी स्टार शुभांगी अत्रे ने बताई वजह, सोशल मीडिया के ‘दिखावे’ की खोली पोल

admin by admin
June 27, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
भीड़ में भी क्यों अकेले हैं लोग? टीवी स्टार शुभांगी अत्रे ने बताई वजह, सोशल मीडिया के ‘दिखावे’ की खोली पोल


Last Updated:June 26, 2026, 23:28 IST

टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया के दौर में रिश्तों और अकेलेपन पर अपने जज्बात बयां किए हैं. शुभांगी अत्रे की मानें, तो अकेलापन लोगों की कमी से नहीं, बल्कि गहरे इमोशनल कनेक्शन और सतही बातचीत की वजह से होता है. लोगों को सोशल मीडिया ने एक-दूसरे की जिंदगी में दिखा तो दिया है, लेकिन वे एहसासों को महसूस करने की गहराई खो चुके हैं. उन्होंने बताया कि उनकी 19 साल की बेटी आशी और कुछ करीबी दोस्तों के रवैये की वजह से खुद को भाग्यशाली मानती हैं.

ख़बरें फटाफट

भीड़ में भी क्यों अकेले हैं लोग? टीवी स्टार शुभांगी अत्रे ने बताई वजहZoom

शुभंगी अत्रे टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से पॉपुलर हुई थीं.

नई दिल्ली: मशहूर टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपे अकेलेपन और आज के दौर में रिश्तों की कड़वी सच्चाई पर खुलकर बात की. शुभांगी का मानना है कि अकेलापन सिर्फ इस वजह से नहीं होता कि आपके आस-पास लोग नहीं हैं, बल्कि यह तब महसूस होता है जब आपके पास दिल का हाल बांटने के लिए कोई गहरा इमोशनल कनेक्शन न हो. उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत लकी मानती हैं क्योंकि उनकी लाइफ में कुछ ऐसे गिने-चुने लोग हैं जो उनसे पूछते हैं कि ‘आप कैसी हैं?’ वे सिर्फ औपचारिकता नहीं निभाते बल्कि उनके जवाब का सच में इंतजार भी करते हैं. शुभांगी ने कहा कि किसी भी इंसान के लिए सबसे बड़ा सुकून यही होता है कि कोई उसे बिना किसी जजमेंट के, बिना टोक-टाक किए बस शांति से सुन ले. कई बार इंसान को किसी की बड़ी-बड़ी सलाह की जरूरत नहीं होती, बल्कि सिर्फ यह एहसास ही काफी होता है कि कोई उसे समझने के लिए खड़ा है.

शुभांगी ने आजकल के सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज पर अपना नजरिया रखा. उन्होंने कहा कि आज हम सब इंटरनेट के जरिए एक-दूसरे की जिंदगी से बहुत अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन उनकी असली भावनाओं से कोसों दूर हो चुके हैं. हम फोन की स्क्रीन पर यह तो आसानी से देख लेते हैं कि सामने वाला कहां घूम रहा है, क्या खा रहा है या क्या पोस्ट कर रहा है, लेकिन हम कभी यह नहीं जान पाते कि वह अंदर से असल में क्या महसूस कर रहा है. सोशल मीडिया ने लोगों को दिखावे के मामले में तो बहुत आगे बढ़ा दिया है, लेकिन इंसानी जज्बातों को समझने वाली गहराई को पूरी तरह खत्म कर दिया है. शुभांगी की मानें, तो आज लोग भीड़ में रहते हुए भी अंदर से बिल्कुल अकेले हैं, क्योंकि बातचीत सिर्फ सतही बनकर रह गई है. असली और सुकून देने वाली बातचीत हमेशा मोबाइल की स्क्रीन से दूर, आमने-सामने बैठकर ही मुमकिन हो पाती है.

बेटी आशी है उनकी जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा
शुभांगी ने रिश्तों की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि आज के इस मतलबी दौर में सच्चे और भरोसेमंद रिश्ते बनाना कोई बच्चों का खेल नहीं है. किसी भी रिश्ते में भरोसा, समझदारी और अपनापन आने में लंबा वक्त लगता है और इसके लिए दोनों तरफ से धैर्य रखना बहुत जरूरी है. जिंदगी में वही लोग सबसे ज्यादा कीमती होते हैं जो आपके अच्छे दिनों में ताली बजाने के साथ-साथ आपके बुरे वक्त में भी ढाल बनकर आपके साथ खड़े रहें. ऐसे मजबूत रिश्ते ही इंसान को दिमागी तौर पर सुकून देते हैं और अकेलेपन के डर को दूर भगाते हैं. शुभांगी ने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी 19 साल की बेटी आशी उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है. वह इतनी समझदार है कि हमेशा अपनी मां का ख्याल रखती है और उनका हालचाल लेती रहती है. बेटी और कुछ बेहद करीबी दोस्तों के इसी प्यार की वजह से शुभांगी अपनी जिंदगी में कभी भी अकेलापन महसूस नहीं करती हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Delhi,Delhi,Delhi





Source link

Previous Post

मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

Next Post

Vrishabh Rashifal: नई नौकरी, नया वाहन और निवेश का योग! जानिए वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

admin

admin

Next Post
Vrishabh Rashifal: नई नौकरी, नया वाहन और निवेश का योग! जानिए वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Vrishabh Rashifal: नई नौकरी, नया वाहन और निवेश का योग! जानिए वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News
  • Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त ट्रांसफर, फटाफट करें चेक खाते में पैसे आए या नहीं, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    देवरिया में वैशाली एक्सप्रेस से सिवान से गोरखपुर ले जाए जा रहे 30.23 लाख रुपये जीआरपी ने बरामद किए। पुलिस...

    Recent News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News