[ad_1]
Last Updated:
करिश्मा कपूर ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की थी. साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म से करिश्मा रातोंरात स्टार बन गई थीं. लेकिन इससे पहले वह धर्मेंद्र के बेटे संग डेब्यू करने वाली थीं.

नई दिल्ली. करिश्मा कपूर ने बहुत छोटी उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. अपने पहली फिल्म से ही वह स्टार बन गई थीं. करिश्मा ने कपूर ने इंडस्ट्री में 35 साल पूरे कर लिए हैं, इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके दिल के करीब कौन सी फिल्म है और वह किस फिल्म से डेब्यू करने वाली थीं.

करिश्मा कपूर ने खुलासा किया कि उनकी डेब्यू फिल्म उनके 17वें जन्मदिन से सिर्फ चार दिन पहले रिलीज हुई थी. उस वक्त वह स्कूल से निकलकर आई थीं. कुछ दिन जूनियर कॉलेज गई और फिर सीधे ‘प्रेम कैदी’ के सेट पर पहुंच गई.

अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उस दौर में शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली लाइटें बहुट टॉर्चर करती थीं. हालत ऐसी होती थी कि आंखें ठीक से खुल भी नहीं पाती थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस दौरान करिश्मा कपूर ने खुलासा किया कि फिल्म ‘जुबैदा’ उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं. करिश्मा ने दिवंगत फिल्मकार श्याम बेनेगल के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि मैंने उस फिल्म से बहुत कुछ सीखा था.

गौरतलब है कि करिश्मा कपूर ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 1991 में आई फिल्म’प्रेम कैदी’ से की थी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं पहले वह फिल्म बरसात से डेब्यू करने वाले थीं. बॉबी देओल के साथ फिल्म ‘बरसात’ में उनका डेब्यू होना था.

उस वक्त इस फिल्म को बनने में बहुत समय लगा था. फिल्म की शूटिंग और निर्माण में देरी किसी न किसी वजह से फिल्म अटकी ही पड़ी थी. इसके बाद करिश्मा ने वो फिल्म छोड़ी और ‘प्रेम कैदी’ से अपना करियर शुरू किया.

इस फिल्म में बाद में धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल और राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने लीड रोल निभाया था. साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने भी हिट साबित हुए थे और ट्विंकल का करियर चमक उठा था. करिश्मा ने अपने करियर में ‘प्रेम कैदी’ के बाद ‘राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘जुड़वा’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘जीत’, ‘राजा हिंदुस्तानी’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी कई हिट फिल्में दीं.
[ad_2]
Source link

