
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 80/2026, धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना घोरावल पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध स्थापित किया गया तथा बाद में खर्चा-खुराक मांगने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना घोरावल पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 19.06.2026 को थाना घोरावल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुक्खा मोड़ तिराहा, घोरावल के पास से वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र शर्मा पुत्र बरसाती निवासी मझिगवां, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 55 वर्ष को समय करीब 06:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सुरेन्द्र शर्मा पुत्र बरसाती निवासी मझिगवां, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 55 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 कवीन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी शिवद्वार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 विपिन कुमार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।
3. का0 जय प्रकाश राव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र
।