
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति’ (नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज थाना बीजपुर परिसर में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ का शिलान्यास किया गया। यह केंद्र महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श एवं सुरक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। साथ ही महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पहल से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान हेतु एक सुरक्षित एवं सुलभ मंच प्राप्त होगा।