• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, June 16, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बहन को खोने का दर्द बना मिशन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर फिल्म बनाएंगे मिलान शर्मा, फिल्ममेकर ने किया दावा

admin by admin
June 16, 2026
in बॉलीवुड
0 0
0
बहन को खोने का दर्द बना मिशन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर फिल्म बनाएंगे मिलान शर्मा, फिल्ममेकर ने किया दावा


Last Updated:June 15, 2026, 23:46 IST

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अपनी बहन को खोने वाले फिल्ममेकर मिलान शर्मा अब इस दर्दनाक हादसे पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनके लिए एक निजी मिशन है. उन्होंने यहां तक कहा कि यह उनके करियर का आखिरी प्रोजेक्ट भी हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

बहन को खोने का दर्द बना मिशन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर फिल्म बनाएंगे मिलानZoom

फिल्ममेकर ने बताया क्यों बनाई फिल्म

नई दिल्ली. वडोदरा में रहने वाले 38 वर्षीय मिलान शर्मा मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं. पिछले साल अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश में उन्होंने अपनी 56 साल की बहन अंजू शर्मा को खो दिया था. हादसे के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने तय कर लिया था कि इस त्रासदी की कहानी बड़े पर्दे पर जरूर लाएंगे.

मिलान ने बताया कि हादसे के एक हफ्ते के भीतर ही उन्होंने इस पर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया था और वह पहले से ही इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी लोग हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और पीड़ित परिवार जानना चाहते हैं कि आखिर उस दिन हुआ क्या था.

हादसे के बाद बदली जिंदगी पर होगी आधारित

मिलान शर्मा के मुताबिक, यह फिल्म सिर्फ विमान हादसे तक सीमित नहीं रहेगी. इसमें उन परिवारों की कहानी भी दिखाई जाएगी, जिनकी जिंदगी इस दुर्घटना के बाद पूरी तरह बदल गई. मिलान अब तक 20 से 25 प्रभावित परिवारों से मिल चुके हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों की कहानी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि वह परिवारों से फिल्म के लिए नहीं, बल्कि उनका दुख समझने और बांटने के लिए मिले. इसी दौरान उन्होंने कई ऐसे लोगों से भी बात की, जो हादसे के समय मौके पर मौजूद थे. वह पीड़ितों की यादें, तस्वीरें और उनके आखिरी पलों से जुड़ी बातें भी इकट्ठा कर रहे हैं.

फिल्म को लेकर किया दावा

मिलान का कहना है कि इस हादसे को लेकर हर व्यक्ति का अपना नजरिया है और वह इन सभी कहानियों को एक साथ लेकर आना चाहते हैं. हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने से पहले वह जांच रिपोर्ट का इंतजार करेंगे. उनका कहना है कि हादसे की वजह चाहे मानवीय गलती निकले या तकनीकी खराबी, फिल्म जरूर बनेगी.

बता दें कि मिलान ने बताया कि यह एक बड़े स्तर का प्रोजेक्ट होगा, जिसमें उनके प्रोडक्शन पार्टनर और सहयोगी भी साथ होंगे. मिलान मानते हैं कि अगर उनका कोई अपना इस हादसे का शिकार नहीं भी होता, तब भी वह इस पर फिल्म बनाते, लेकिन शायद उतने जुनून के साथ नहीं. इस हादसे ने उनकी निजी जिंदगी पर भी गहरा असर डाला है. अब जब भी वह हवाई यात्रा करते हैं, तो घबराहट महसूस होती है. उन्होंने बताया कि हाल ही में फ्लाइट में बैठने से पहले उन्होंने अपने परिवार को तस्वीर भेजी, जबकि पहले कभी ऐसा नहीं किया था.

बता दें कि मिलान शर्मा ने 2007 में बतौर एक्टर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. बाद में उन्होंने प्रोडक्शन और डायरेक्शन की दुनिया में काम किया. वह पंजाबी फिल्म ‘इश्क वाला’ और गुजराती प्रोजेक्ट ‘अमे छिये’ को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi





Source link

Previous Post

FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया

Next Post

सहारनपुर की मिट्टी! CSK के महंगे खिलाड़ी से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, मुफ्त में तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर

admin

admin

Next Post
सहारनपुर की मिट्टी! CSK के महंगे खिलाड़ी से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, मुफ्त में तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर

सहारनपुर की मिट्टी! CSK के महंगे खिलाड़ी से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, मुफ्त में तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • FIFA World Cup 2026 Spain vs Cape Verde Highlights: केप वर्डे का उलटफेर, वोजिन्हा बने दीवार, स्पेन का घमंड चकनाचूर
  • सहारनपुर की मिट्टी! CSK के महंगे खिलाड़ी से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, मुफ्त में तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर
  • बहन को खोने का दर्द बना मिशन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर फिल्म बनाएंगे मिलान शर्मा, फिल्ममेकर ने किया दावा
  • FIH Pro League: मनप्रीत के 412वें मैच के रिकॉर्ड का जश्न पड़ा फीका, नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
  • Vrishabh Rashifal: आज चमकेगी वृषभ राशि की किस्मत, बिजनेस में तरक्की के साथ लव लाइफ में आएगी खुशहाली

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    FIFA World Cup 2026 Spain vs Cape Verde Highlights: केप वर्डे का उलटफेर, वोजिन्हा बने दीवार, स्पेन का घमंड चकनाचूर

    FIFA World Cup 2026 Spain vs Cape Verde Highlights: केप वर्डे का उलटफेर, वोजिन्हा बने दीवार, स्पेन का घमंड चकनाचूर

    by admin
    June 16, 2026
    0

    Last Updated:June 16, 2026, 01:44 ISTफीफा वर्ल्ड कप में सोमवार को स्पेन की टीम को केप वर्डे के खिलाफ ड्रॉ...

    Recent News

    FIFA World Cup 2026 Spain vs Cape Verde Highlights: केप वर्डे का उलटफेर, वोजिन्हा बने दीवार, स्पेन का घमंड चकनाचूर

    FIFA World Cup 2026 Spain vs Cape Verde Highlights: केप वर्डे का उलटफेर, वोजिन्हा बने दीवार, स्पेन का घमंड चकनाचूर

    June 16, 2026
    सहारनपुर की मिट्टी! CSK के महंगे खिलाड़ी से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, मुफ्त में तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर

    सहारनपुर की मिट्टी! CSK के महंगे खिलाड़ी से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, मुफ्त में तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर

    June 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News