यूट्यूब पर इस समय एक नया भोजपुरी गाना खूब तहलका मचा रहा है. बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘किया किया’ का भोजपुरी वर्जन ‘साथ छूटी ना बलमवा के सातों रे जनम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह बॉलीवुड फिल्म वेलकम के हिट गाने का भोजपुरी वर्जन है. इस गाने को अब तक 1.2 M से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दर्शकों को इस गाने का म्यूजिक और देसी अंदाज बेहद पसंद आ रहा है, जिसके चलते यह इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



