Last Updated:
Atiqa Mir: अतीका मीर का सपना है कि वह 1990 के दशक के बाद फार्मूला वन में पहुंचने वाली पहली महिला ड्राइवर बनें. अतीका ने क्वालिफाइंग में 56.77 सेकंड का रिकॉर्ड समय निकालकर टॉप पर जगह बनाई. हीट रेस-एक और हीट रेस-दो में भी टॉप पर आने के बाद उन्होंने फाइनल के लिए ग्रिड पर पहला स्थान पक्का किया.
फार्मूला वन में पहुंचना अतीका मीर का सपना.
यूनान. सिर्फ 11 साल की भारतीय कार्ट रेसर अतीका मीर ने ‘चैंपियंस ऑफ द फ्यूचर’ अकादमी प्रोग्राम के दूसरे राउंड में क्वालिफाइंग, हीट रेस और फाइनल्स में जीत हासिल करके अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता पाई. फार्मूला वन अकादमी से सपोर्ट मिलने वाली अतीका ने ओके-एनजे (12-14 साल) कैटेगरी में बहुत ही कड़ी टक्कर दी. उन्होंने अपने पहले ही सीजन में कई अनुभवी पुरुष ड्राइवरों को चुनौती दी और शानदार प्रदर्शन किया.
पूरे वीकेंड अतीका का प्रदर्शन बाकी सभी से बेहतर रहा. क्वालिफाइंग से लेकर हीट रेस और दोनों फाइनल्स तक उन्होंने अपना दबदबा बनाए रखा. इस उपलब्धि के साथ वह इस सीरीज में क्वालिफाइंग, हीट्स और फाइनल्स में जीतने वाली सिर्फ तीसरी ड्राइवर बनीं. ट्रैक पर पूरे वीकेंड संयम और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाली अतीका पोडियम के टॉप पर खड़ी होकर भारतीय राष्ट्रगान बजने पर भावुक हो गईं.
View this post on Instagram


