• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 21, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

will not let war impact UP development CM Yogi gifts Deoria 655 crore युद्ध का असर यूपी के विकास पर नहीं पड़ने देंगे; CM योगी की देवरिया को 655 करोड़ की सौगात, Uttar-pradesh Hindi News

admin by admin
June 2, 2026
in देवरिया
0 0
0
will not let war impact UP development CM Yogi gifts Deoria 655 crore युद्ध का असर यूपी के विकास पर नहीं पड़ने देंगे; CM योगी की देवरिया को 655 करोड़ की सौगात, Uttar-pradesh Hindi News


share

सीएम योगी आदित्यानाथ ने देवरिया में कहा कि पश्चिम एशिया संकट से बिटुमिन की कमी हो रही है, फिर भी यूपी का विकास नहीं रुकेगा। उन्होंने इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कें बनाने के निर्देश दिए। साथ ही 655 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

युद्ध का असर यूपी के विकास पर नहीं पड़ने देंगे; CM योगी की देवरिया को 655 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया के भीमपुर में आयोजित सभा में अमेरिका- ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में पैदा हुए संकट के चलते विटूमिन (तारकोल) को लेकर दिक्कत आ रही है, लेकिन हमने यह संकल्प लिया है कि किसी भी कीमत पर प्रदेश का विकास रूकने नहीं देंगे। अधिकारियों को इंटरलाकिंग और सीसी मार्ग के निर्माण का निर्देश दिया है। इससे थोड़ी लागत तो बढ़ेगी, लेकिन एक बार सड़क बनने पर पचास साल तक मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम ने भीमपुर में 655 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित किया। करीब 28 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र भी किया और प्रदेश में रही सपा की सरकार के समय की अराजकता, गुंडई की याद दिलायी।

देवरिया को मेडिकल कॉलेज मिला

उन्होंने कहा कि इस समय तेल व रसोई गैस को लेकर दिक्कत आयी है। इसको देखते हुए इंटरलाकिंग व सीसी सड़कों को बनाने का निर्देश दिया है। इससे लागत बढ़ेगी, लेकिन यह सड़कें लंबे समय तक चलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले कोई यह सोच नहीं सकता था कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज बनेगा। प्रदेश में बहू, बेटियों को शाम को 6 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर देते थे। योजनाओं का लाभ गरीबों व पात्र लोगों को नहीं मिल पाता था तथा चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था और लोग अपने परिवार का पेट भरते थे। पर 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के विजन को केन्द्र में रखकर कार्य शुरू किया। सरकार ने विकास को गति प्रदान की।

Voice of UP

यूपी में फोरलेन-सिक्स लेन वाले ब्रिज- योगी

मुख्यमंत्री फोरलेन, सिक्स लेन का जिक्र करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से गति बढ़ी है। गति बढ़ने से विकास तेज हुआ है। नौजवानों को रोजगार के अवसर मिले हैं। महिलाएं स्वालम्बन की ओर बढ़ी हैं तथा अन्नदाता किसान को उसके उत्पादन का उचित मूल्य मिलना शुरू हुआ है। विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं। आज लोग उत्तर प्रदेश को सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं। यूपी के बाहर जाने पर लोग यूपी के लोगों से आज लोग गले मिल रहे हैं। जिन प्रदेशों के लोगों को हिन्दी नहीं आती है, वहां के लोग हम लोगों को जय श्रीराम से अभिवादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब सुरक्षा, सुशासन, विकास व विरासत के अभिनव प्रयास की देन हैं।

सपा-कांग्रेस को राम से था परहेज: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस को राम के नाम से परहेज था। इसलिए अयोध्या में लोगों पर गोलियां चलायी गयी। आज उसी अयोध्या में भगवान राम को दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बन गया है। प्रयागराज, नैमिष्यारण, विन्ध्याचल, वाराणसी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश व प्रदेश में अच्छी सरकार होती है तो अच्छा कार्य करती है। आज विरासत व विकास यूपी की पहचान बन गया है।

वन जिला, वन प्रोडक्ट प्रदेश की पहचान

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की पहचान वन जिला, वन माफिया की थी। जमीनों पर कब्जा आम बात थी। विकास के नाम पर लूट मचा रखी थी। जनता का शोषण हो रहा था, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद माफिया मिट्टी में मिल गए। योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है और प्रदेश की पहचान अब वन जिला, वन मेडिकल कॉलेज, वन प्रोडक्ट बन गयी है।



Source link

Previous Post

Simhastha 2028 को लेकर पुलिस की बड़ी तैयारी, मंदसौर में डीआईजी निमेष अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण

Next Post

नरसिंहपुर में APK फाइल वाले शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही युवक का मोबाइल हैक, 4.39 लाख रुपये निकले

admin

admin

Next Post
नरसिंहपुर में APK फाइल वाले शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही युवक का मोबाइल हैक, 4.39 लाख रुपये निकले

नरसिंहपुर में APK फाइल वाले शादी के कार्ड पर क्लिक करते ही युवक का मोबाइल हैक, 4.39 लाख रुपये निकले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह
  • सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत
  • सलमान खान ने ट्रोल्स को धोया तो कुणाल कोहली ने किया सपोर्ट, बोले- ‘भाई के आगे कोई नहीं बोल सकता’
  • अवैध गतिविधियों पर होगी सख्ती, पीड़ितों के लिए हमेशा खुले रहेंगे थाने के दरवाजे – प्रभारी निरीक्षक बीजपुर ।।
  • Asain Games 2026 Day 2 Live: क्रिकेट में महिला टीम ने मेडल किया पक्का, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    by admin
    September 21, 2026
    0

    नई दिल्ली. उद्घाटन समारोह खत्म हो चुका है. खिलाड़ियों के ठहरने और ट्रांसपोर्ट को लेकर जो अव्यवस्थाएं थीं, वे अब...

    Recent News

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    नागोया में भारत लगाएगा पदकों का शतक! शूटिंग-एथलेटिक्स से बड़ी उम्मीद, गोल्ड तय करेगा मेडल टेबल में जगह

    September 21, 2026
    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    सिरफिरे युवक ने स्कूल में घुसकर टीचर को मारी तीन गोली, फिर खुद की कनपटी पर सटाकर चलाई पिस्टल, दोनों की मौत

    September 21, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News