May 30, 2026 03:27 pm ISTMayank Gaurलाइव हिन्दुस्तान
दतिया में पुलिस ने जुए के बड़े अड्डे पर छापा मारकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में दो पुलिस आरक्षक भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद की हैं, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।