• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, November 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

IMD Weather Aaj Ka Mausam 31 May Weather Updates of UP Bihar Delhi NCR Himachal Pradesh Monsoon Updates आंधी-तूफान का जारी रहेगा तांडव, UP में कब से मिलेगी राहत; जानें मॉनसून का भी ताजा हाल, Weather Hindi News

admin by admin
June 2, 2026
in मध्यप्रदेश
0 0
0
IMD Weather Aaj Ka Mausam 31 May Weather Updates of UP Bihar Delhi NCR Himachal Pradesh Monsoon Updates आंधी-तूफान का जारी रहेगा तांडव, UP में कब से मिलेगी राहत; जानें मॉनसून का भी ताजा हाल, Weather Hindi News

[ad_1]

Aaj Ka Mausam 31 May: मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली और हरियाणा में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की आशंका है। इसके साथ ही आज यहां ओले गिरने और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।

IMD Aaj Ka Mausam 31 May: उत्तर भारत को पिछले कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। राजस्थान में चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, अलवर और सीकर जिलों में तेज धूलभरी आंधी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। कई शहरों में धूल और रेत के घने गुबार छा जाने से दृश्यता शून्य हो गई और लोगों को दिन में ही वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी। आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, और उत्तर प्रदेश में एक जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 31 मई को मॉनसून अरब सागर, लक्षद्वीप, कोमोरिन और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे चुका है। अगले 4-5 दिनों में इसके केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ ही उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भयंकर चक्रवाती आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली और हरियाणा में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की आशंका है। इसके साथ ही आज यहां ओले गिरने और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। 31 मई से 1 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा।

यूपी में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में भी आज भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। पूरे यूपी में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है। 1 जून तक राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 31 मई से 5 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत यानी कि दिल्ली, हरियाणा, यूपी में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी दोबारा परेशान करेगी।

बिहार में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आज यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। राज्य में 1 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। झारखंड में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी चलने का अलर्ट है। 31 मई को भी यहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राज्य में 31 मई से 5 जून तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

बंगाल में आंधी और बारिश का दौर

पश्चिम बंगाल में 31 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 2 जून से 5 जून के बीच बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और 4-5 जून को कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ों पर आंधी और बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर तूफान आने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। जम्मू-कश्मीर में भी आज 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और थंडरस्क्वाल आने की संभावना है। इसके बाद 4 और 5 जून को घाटी में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

[ad_2]

Source link

Views: 3
Previous Post

Maa Mundeshwari dham could not connect from train service after 17 years lalu prasad yadav inaugrate up mp devotees come लालू यादव ने किया था शिलान्यास, 17 साल बाद भी मुंडेश्वरी धाम रेल सेवा को तरस रहा; यूपी-एमपी से आते हैं श्रद्धालु, Bihar Hindi News

Next Post

Body of Girl Missing for many Days Found in MP, Stepfather Claims She Hanged Herself MP में कई दिन से लापता बच्ची का शव मिला, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला सौतेला पिता बोला- उसने फांसी लगा ली थी, Madhya-pradesh Hindi News

admin

admin

Next Post
Body of Girl Missing for many Days Found in MP, Stepfather Claims She Hanged Herself MP में कई दिन से लापता बच्ची का शव मिला, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला सौतेला पिता बोला- उसने फांसी लगा ली थी, Madhya-pradesh Hindi News

Body of Girl Missing for many Days Found in MP, Stepfather Claims She Hanged Herself MP में कई दिन से लापता बच्ची का शव मिला, गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने वाला सौतेला पिता बोला- उसने फांसी लगा ली थी, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।
  • आत्मीयता और अपनत्व के बीच यादगार बना दीपावली मिलन समारोह, शान्तनु शुक्ला ने जताया सभी का आभार।
  • नोएडा में पत्रकारिता जगत का अनूठा दीपावली मिलन, जहां न कोई मेजबान था और न कोई मेहमान।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    by Shantosh Mishra
    November 1, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। बिजली, कोयला, इस्पात और बंदरगाहों समेत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा अब सेक्टर आधारित निगरानी के दायरे में...

    Recent News

    सीआईएसएफ का बड़ा पुनर्गठन, आज से लागू हुई नई सुरक्षा व्यवस्था ।।

    November 1, 2026

    अज्ञात व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर मिला कटा हुआ शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

    November 1, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News