
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 105/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। अभियुक्त घटना के उपरांत फरार चल रहा था आज दिनांक 30.05.2026 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा रोकथाम अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को नौकुटिया मोड़ के पास से समय करीब 08:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
श्रमजीत पुत्र जय सिंह, निवासी ग्राम पाटी टोला खरहवां, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 33 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. राजेश जी चौबे, थानाध्यक्ष पिपरी, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रविशंकर पाठक, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 प्रभू नारायण, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
4. रि0का0 आकाश तिवारी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र
।