• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, July 31, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

IIT कानपुर और HBTU के वैज्ञानिकों का कमाल, जलने के घाव भरने में मदद करेगा खास ड्रेसिंग, दर्द और संक्रमण दोनों होंगे कम

admin by admin
May 20, 2026
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
IIT कानपुर और HBTU के वैज्ञानिकों का कमाल, जलने के घाव भरने में मदद करेगा खास ड्रेसिंग, दर्द और संक्रमण दोनों होंगे कम


Last Updated:May 19, 2026, 23:16 IST

आईआईटी और एचबीटीयू के वैज्ञानिकों ने जलने के घावों के इलाज के लिए एक नई बायोडिग्रेडेबल फोम ड्रेसिंग विकसित करने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है. यह ड्रेसिंग घाव से नहीं चिपकेगी, संक्रमण रोकने में मदद करेगी और घाव को तेजी से भरने में सहायक होगी. रिसर्च की प्रेरणा कानपुर के हैलेट अस्पताल के बर्न वार्ड में मरीजों की समस्याओं को देखकर मिली. वैज्ञानिकों का दावा है कि यह तकनीक भविष्य में कम कीमत पर सरकारी अस्पतालों के मरीजों के लिए भी उपलब्ध कराई जा सकती है.

कानपुर. जलने के बाद होने वाले घाव कई बार लोगों की जिंदगी बेहद मुश्किल बना देते हैं. कई मरीज ऐसे होते हैं जिनके घाव जल्दी ठीक नहीं होते. घाव में संक्रमण हो जाता है, बार-बार ड्रेसिंग बदलनी पड़ती है और मरीज को काफी दर्द सहना पड़ता है. खासतौर पर सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के लिए यह परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है. अब कानपुर के वैज्ञानिकों ने इस समस्या का नया समाधान खोजने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. आईआईटी कानपुर और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मिलकर एक ऐसी नई ड्रेसिंग सामग्री तैयार कर रहे हैं, जो जलने वाले घावों को जल्दी भरने में मदद करेगी. यह ड्रेसिंग खास तरह के बायोडिग्रेडेबल फोम से बनाई जा रही है. इस रिसर्च में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर विवेक वर्मा, प्रोफेसर नीरज सिन्हा और एचबीटीयू के प्रोफेसर ललित कुमार सिंह अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं रिसर्च स्कॉलर श्रुति भी इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रही हैं.

घाव से नहीं चिपकेगी नई ड्रेसिंग
इस रिसर्च की शुरुआत तब हुई जब वैज्ञानिकों ने कानपुर के हैलेट अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों की हालत को करीब से समझा.वहां यह सामने आया कि बाजार में मिलने वाली कई ड्रेसिंग सामग्री घाव से चिपक जाती हैं. ऐसे में जब ड्रेसिंग बदली जाती है तो मरीज को असहनीय दर्द झेलना पड़ता है. इसके अलावा कई ड्रेसिंग संक्रमण रोकने और घाव में जरूरी नमी बनाए रखने में भी पूरी तरह कारगर साबित नहीं होती. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए वैज्ञानिकों ने नई तकनीक पर काम शुरू किया. यह नया फोम बेहद हल्का और मुलायम बनाया जा रहा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह घाव से निकलने वाले तरल पदार्थ को तेजी से सोख लेता है और घाव में जरूरी नमी भी बनाए रखता है. इससे घाव जल्दी भरने में मदद मिल सकती है. साथ ही यह घाव से ज्यादा चिपकता भी नहीं है, जिससे ड्रेसिंग बदलते समय मरीज को कम दर्द होगा.

संक्रमण रोकने में भी करेगा मदद
प्रोफेसर ललित कुमार सिंह ने बताया कि यह नई ड्रेसिंग मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद हैं जो संक्रमण को रोकने में मदद करेंगे. साथ ही यह घाव को सुरक्षित रखते हुए तेजी से भरने में भी सहायक होगी. उन्होंने बताया कि कोशिश यह है कि भविष्य में यह तकनीक कम कीमत में मरीजों तक पहुंच सके ताकि सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकें. आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर विवेक वर्मा और प्रोफेसर नीरज सिन्हा भी इस रिसर्च को आगे बढ़ाने में जुटे हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल इस तकनीक पर लैब में काम चल रहा है और शुरुआती नतीजे काफी अच्छे सामने आए हैं. अगर यह रिसर्च पूरी तरह सफल रही तो आने वाले समय में जलने वाले मरीजों के इलाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.इससे मरीजों को कम दर्द झेलना पड़ेगा, संक्रमण का खतरा घटेगा और घाव भी पहले के मुकाबले तेजी से भर सकेंगे.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh



Source link

Previous Post

बॉलीवुड का लकी डे 19 मई: जब इन 5 फिल्मों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था बॉक्स ऑफिस, छा गई थीं प्रीति जिंटा

Next Post

पिता की मौत के बाद बहन बनी गार्जियन, भाई को बनाया ऐसा खिलाड़ी, आज कजाकिस्तान तक दिखा रहा भारत का जलवा

admin

admin

Next Post
पिता की मौत के बाद बहन बनी गार्जियन, भाई को बनाया ऐसा खिलाड़ी, आज कजाकिस्तान तक दिखा रहा भारत का जलवा

पिता की मौत के बाद बहन बनी गार्जियन, भाई को बनाया ऐसा खिलाड़ी, आज कजाकिस्तान तक दिखा रहा भारत का जलवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी: प्राथमिक शाला महावीर टोला में शिक्षक पर नशे में स्कूल आने का आरोप, 60 से घटकर 15 रह गए छात्र, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मंडला अंजनिया: जर्जर भवन में पढ़ाई से नाराज छात्रों का NH-30 पर चक्काजाम, 15 अगस्त तक नया भवन सौंपने का आश्वासन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • आंबेडकर मूर्ति हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस का बल प्रयोग, डीएम-एसपी भी पहुंचे, Uttar-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    July 30, 2026
    0

    30 जुलाई, गुरुवार: नरसिंहपुर के गाडरवारा तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू अजय श्रीवास्तव को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने जमीन का...

    Recent News

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    नरसिंहपुर: नक्शा दुरुस्त कराने के लिए बाबू अजय श्रीवास्तव 3 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 30, 2026
    देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    देवास: अंबे नगर में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर दबिश, संचालिका-पति समेत आरोपी हिरासत में, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    July 30, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News