• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

7 दिन से अंधेरे में डूबे नरहटी और चांची खुर्द, टूटे 5 बिजली पोल; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 19, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजन जायसवाल।

कोन/सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चांची कला के ग्राम नरहटी और चांची खुर्द में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बीते दिनों आए तेज आंधी-तूफान में बनखेता स्कूल के पास करीब 5 बिजली पोल टूटकर गिर गए, जिसके बाद से दोनों गांव पिछले 7 दिनों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई। ग्रामीणों के अनुसार भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से सबसे बड़ा संकट पेयजल का खड़ा हो गया है। गांव की करीब 1500 आबादी पानी और अंधेरे की समस्या से जूझ रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा है। रात होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार फोन किया जा रहा है, लेकिन कोई फोन तक उठाने को तैयार नहीं है। विभाग की लापरवाही और उदासीनता से ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि गांव में पहले से करीब 9 बिजली पोल पड़े हुए हैं, जिन्हें लगाकर तत्काल बिजली बहाल की जा सकती है, लेकिन विभाग अब तक सिर्फ आश्वासन दे रहा है ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अविनाश कुमार, रामआश्रय गुप्त, राकेश कुमार, सचिन कुमार, रितेश कुमार, राजमन, सुरेश बैगा सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर कुमार जायसवाल भी रहे मौजूद वहीं इस मामले में स्थानीय जेई गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को स्टोर से पोल लोड कराए जा रहे हैं तथा बुधवार से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के चलते क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे कार्य में देरी हुई है।

Previous Post

आगरा की टॉप क्रिकेट एकेडमी, जहां तैयार हो रहे हैं भविष्य के स्टार खिलाड़ी, कम फीस में प्रोफेशनल ट्रेनिंग

Next Post

बॉलीवुड का लकी डे 19 मई: जब इन 5 फिल्मों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था बॉक्स ऑफिस, छा गई थीं प्रीति जिंटा

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
बॉलीवुड का लकी डे 19 मई: जब इन 5 फिल्मों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था बॉक्स ऑफिस, छा गई थीं प्रीति जिंटा

बॉलीवुड का लकी डे 19 मई: जब इन 5 फिल्मों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था बॉक्स ऑफिस, छा गई थीं प्रीति जिंटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News
  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News