
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। निवासी युवक क्वान क्यूडो में भारत का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे, विदेश की सरजमी पर यूको के शहर में आयोजित इस वर्ल्ड चैंपियन का वह प्रतिनिधित्व करेंगे, इस खबर के सामने आने के बाद क्षेत्र में खुशी देखी जा रही है, यह टूर्नामेंट चार दिन चलेगा जनपद सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह अब विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। रेणुकूट निवासी रवि सिंह का चयन 8वीं विश्व क्वान क्यूडो चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जो 20 से 24 मई तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित होगी। खास बात यह है कि रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। हिण्डालको में नौकरी के साथ खेल के क्षेत्र में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और सहयोगियों को दिया है। रवि ने कहा कि देश के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व है और वह विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे रेणुकूट समेत जनपद सोनभद्र में खुशी का माहौल है। रेणुकूट के रवि सिंह की यह उपलब्धि न सिर्फ सोनभद्र बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है। अब सभी की निगाहें विश्व चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।