• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, September 14, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

प्वाइंट्स मैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश हुआ जारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 15, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

ईसीआरकेयू ने पूरा किया वादा – मो ज़्याऊद्दीन।

एआईआरएफ के प्रयास से खुले पदोन्नति के  नये आयाम – ओ पी शर्मा।

चोपन सोनभद्र। रेलवे में प्वाइंट्स मैन के लेवल 5 तक की पदोन्नति के आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए एआईआरएफ वर्किंग कमिटी मेम्बर एवं ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो ज़्याऊद्दीन ने बताया है कि अभी तक प्वाइंट्स मैन की नियुक्ति लेवल वन में होती थी और लेवल टू तक ही पदोन्नति चैनल उपलब्ध थे । किन्तु ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के प्रयास से प्वाइंट्स मैन के लिए पदोन्नति के नये आयाम खुल गये हैं। उन्होंने कहा कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन अपने केन्द्रीय फेडरेशन एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के कुशल नेतृत्व तले बहुत पहले से ही रेलवे बोर्ड के विभिन्न स्तरों पर प्वाइंट्स मैन के पदोन्नति के नये आयाम खोलने की लड़ाई लड़ रहा था। इसके परिणामस्वरूप रेलवे बोर्ड की बैठकों में जोरदार आवाज उठाया गया जिससे प्वाइंट्स मैन के कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के लिए एक संयुक्त कमिटी का गठन किया गया जिसने प्वाइंट्स मैन को लेवल पांच तक पदोन्नति उपलब्ध कराने की अनुशंसा की। इतना ही नहीं, इस प्रक्रिया पर बढ़ने वाले वित्तीय बोझ के लिए एआईआरएफ ने वित्त मंत्रालय तक अपनी बात रखी और अंततः वित्तीय सहमति प्राप्त कर रेलवे बोर्ड ने 14 मई को आदेश संख्या 39/2026 जारी कर दिया। मो ज़्याऊद्दीन ने कहा कि ईसीआरकेयू ने प्वाइंट्स मैन के पदोन्नति चैनल उपलब्ध कराने का अपना वादा पूरा किया। उक्त मामले में एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा ने बताया कि पहले प्वाइंट्स मैन के लिए केवल दो लेवल ही पदोन्नति चैनल थे जिसे उक्त आदेश के तहत बढ़ाकर लेवल पांच तक कर दिया गया है। साथ ही, प्रत्येक लेवल में प्वाइंट्स मैन की प्रतिशतता में भी संशोधन किया गया है ताकि वरीय कर्मचारियों को सीधे लेवल पांच और उनसे जूनियर को लेवल चार में पदोन्नति मिल जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि यह पदोन्नति दिनांक 03.04.2026 से लागू करते हुए वेतन निर्धारण किया जाएगा।ईसीआरकेयू चोपन वन के शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि इस आदेश के तहत लेवल पांच में 4.54 प्रतिशत , लेवल चार में 13.63 प्रतिशत, लेवल टू में 27.27 प्रतिशत और लेवल वन में 54.55 प्रतिशत के दायरे में प्वाइंट्स मैन लाभान्वित होंगे। वर्षों से लंबित इस मामले के समाधान से प्वाइंट्स मैन कैटेगरी ने खुशी जताई है और ईसीआरकेयू एवं एआईआरएफ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Previous Post

आंधी-तूफान पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री जी एवं विधायक जिलाधिकारी ने हर संभव सहायता का दिये भरोसा।

Next Post

धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 का हुआ शुभारम्भ|  

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 का हुआ शुभारम्भ|  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News
  • देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News
  • 14 साल की लड़की को लगातार हो रही थी उल्टी, पेट में झांका तो डॉक्टर को पता चली अनजानी गलती, Shivpuri Hindi News
  • मुरैना: कैलारस के मकूंदा में सोन नदी का रपटा डूबा, घायल महिला को खाट-ट्यूब के सहारे उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • अरब में चुनाव लड़ने चले जाते, भाई का नाम ही पप्पू है; राहुल गांधी पर सीएम मोहन यादव ने कसे तंज, Madhya-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    September 13, 2026
    0

    मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय...

    Recent News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    अभिजीत दीपके ने पूछा मौतों का कौन जिम्मेदार? जवाब मिला- सभ्यता; भड़के CJP संयोजक, Madhya-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    देवरिया में ट्रेन से 30 लाख कैश मिला; युवक के बैग में नोटों की गड्डियां, हवाला कनेक्शन का शक, Uttar-pradesh Hindi News

    September 13, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News