
संवाददाता। राजन जायसवाल।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026 धारा 84, 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पीड़िता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास एवं सर्विलांस सेल की सहायता से पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 एवं 115(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती थाना कोन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष।
*अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 81/2026
धारा 69, 84, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस
थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चांची कला थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 राजेश यादव, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 विपिन जायसवाल, थाना कोन जनपद सोनभद्र
।