Last Updated:
पीआर श्रीजेश की जगह भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के कोच फ्रेडरिक सोयेज बन सकते हैं. 48 साल के सोयेज फ्रांस की मेंस हॉकी टीम के कोच रह चुके हैं. उनके पास खेल में मास्टर्स की डिग्री है.
फ्रेडरिक सोयेज बन सकते हैं भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच.
नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक 2024 में फ्रांस की पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे फ्रेडरिक सोयेज भारत की अंडर 21 टीम के अगले मुख्य कोच बन सकते हैं. वह पी आर श्रीजेश की जगह ले सकते हैं, जिन्होंने चेन्नई में 2025 जूनियर विश्व कप में भारत की अंडर 21 टीम को कांस्य पदक दिलाया था.
पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) ने एक्स पर लिखा कि हॉकी इंडिया ने विदेशी कोचों को तरजीह देने के लिए उन्हें पद से हटा दिया, जबकि हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि श्रीजेश का कार्यकाल दिसंबर 2025 में ही खत्म हो गया था और उन्हें भारत ए टीम या सीनियर टीम के गोलकीपिंग कोच का ऑफर दिया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार नहीं किया.
फ्रेडरिक सोयेज बन सकते हैं भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच.
उन्होंने बताया कि मेरिट के आधार पर उचित प्रक्रिया के बाद नए कोच का चयन किया गया है, जिसकी घोषणा जल्दी होगी. 48 साल के सोयेज ने खेल प्रबंधन में मास्टर्स किया है और 1995 से 2010 तक फ्रांस के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेले. इसके बाद 2011 से 2014 तक फ्रांस टीम के मुख्य कोच रहे और 2014 से 2021 तक स्पेन के मुख्य कोच थे, जब रियो ओलंपिक 2016 में स्पेन की टीम पांचवें स्थान पर रही थी.
2021 से 2024 तक वह फ्रांस हॉकी के हाई परफॉर्मेंस निदेशक भी रहे. सोयेज को पेनल्टी कॉर्नर ट्रेनिंग में महारत हासिल है. वह भुवनेश्वर और राउरकेला में 2023 में हुए सीनियर विश्व कप में फ्रांस के मुख्य कोच थे. उनके मार्गदर्शन में फ्रांस ने 2019 में स्पेन के साथ यूरोपीय चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था.
About the Author

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें


