
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क दुर्घटना के अभियुक्त चालक को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय रवाना किया गया। थाना बभनी जनपद सोनभद्र में पीआरवी 7708 मोटरसाइकिल पर नियुक्त आरक्षी नीरज कुमार यादव दिनांक 12.05.2026 की शाम समय करीब 16:40 बजे इवेंट पर जा रहे थे कि दरनखां तिराहा बभनी के पास बभनी की तरफ से आसनडीह की ओर जा रहे टैंकर संख्या UP65KT2466 के चालक द्वारा पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी गयी। घटना में घायल आरक्षी नीरज कुमार यादव को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी बभनी ले जाया गया तथा बाद में मेडिकल कॉलेज लोढ़ी चुर्क सोनभद्र में उपचार कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी में दिनांक 12.05.2026 की रात्रि में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज दिनांक 13.05.2026 को प्रातः करीब 08:54 बजे उनकी मृत्यु हो गयी। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-98/2026 धारा 109, 324(4), 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं आवश्यक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्त टैंकर चालक संदीप यादव पुत्र सेवाशंकर यादव निवासी ग्राम कुशेरा थाना भदोही जनपद भदोही को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा० न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
संदीप यादव पुत्र सेवाशंकर यादव निवासी ग्राम कुशेरा थाना भदोही जनपद भदोही।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 मक्खन लाल थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
3. रि0का0 प्रिन्स वर्मा, मानवेन्द्र प्रताप सिंह थाना बभनी जनपद सोनभद्
र