• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, May 12, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जनसुनवाई में शिकायतों पर जिलाधिकारी का सख्त रुख।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 12, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चकबन्दी लेखपाल के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक को किया गया सम्बद्ध।

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं अनियमितता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी-जिलाधिकारी।

सोनभद्र। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि अनियमितता एवं जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान ग्राम कुसाही, केकराही निवासी शिव कुमार पुत्र बन्धु ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि ग्राम में संचालित चकबन्दी प्रक्रिया के दौरान चक को सही स्थान पर बैठाने के नाम पर प्रधान एवं चकबन्दी लेखपाल द्वारा धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को तत्काल जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी द्वारा चकबन्दी लेखपाल श्री रोहित तिवारी को तत्काल प्रभाव से सहायक चकबन्दी अधिकारी, राबर्ट्सगंज द्वितीय कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया। इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा की गई शिकायत का भी जिलाधिकारी ने गंभीर संज्ञान लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सी0एल0एफ0 बुक कीपर पूजा के साथ मिलकर ब्लॉक मिशन प्रबन्धक श्री प्रदीप कुमार जायसवाल द्वारा अनियमितताएं एवं वित्तीय गड़बड़ियां की जा रही हैं। यह शिकायत आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जांच के निर्देश दिये गये थे। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला विकास अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि ब्लॉक मिशन प्रबन्धक प्रदीप कुमार जायसवाल द्वारा अपने पदीय दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया जा रहा था तथा उनकी कार्यप्रणाली संदिग्ध पायी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रदीप कुमार जायसवाल को जिला मिशन प्रबन्धन इकाई से सम्बद्ध किये जाने की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Previous Post

अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जनसुनवाई में शिकायतों पर जिलाधिकारी का सख्त रुख।
  • अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान।
  • कोन पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 10 लोगो को किया गया गिरफ्तार।
  • कोन पुलिस द्वारा 10 वर्षों से फरार एवं न्यायालय में हाजिर न होने वाले 01 वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
  • जनसुनवाई समाधान पोर्टल पर जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों के साथ की गयी बैठक।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    जनसुनवाई में शिकायतों पर जिलाधिकारी का सख्त रुख।

    by Shantosh Mishra
    May 12, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चकबन्दी लेखपाल के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश, ब्लॉक मिशन प्रबन्धक को किया गया सम्बद्ध। जनशिकायतों के...

    Recent News

    जनसुनवाई में शिकायतों पर जिलाधिकारी का सख्त रुख।

    May 12, 2026

    अंश निर्धारण कार्य में तेजी लाने हेतु जिलाधिकारी ने चलाया विशेष अभियान।

    May 12, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News