• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, September 15, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ओवरलोड ऑटो खाई में पलटा, महिला की मौत; पांच लोग घायल।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
May 11, 2026
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

चालक पर नशे में वाहन चलाने का लगा आरोप।

जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा।

ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बनी वजह।

सोनभद्र। जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऑटो देवसर, मध्य प्रदेश की ओर से यात्रियों को लेकर आ रहा था। इसी दौरान सेमिया गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार ऑटो सड़क किनारे पुलिया के नीचे खाई में पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

इस दुर्घटना में निशा देवी (32 वर्ष) पत्नी अपने पति के साथ देवसर, मध्य प्रदेश से लौट रही थीं। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य यात्री घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था और ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। ग्रामीणों के अनुसार चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिसके कारण मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और जुगैल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। गंभीर रूप से घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चालक की स्थिति, वाहन की क्षमता और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एक बार फिर ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Previous Post

चोपन पुलिस द्वारा मारपीट व धमकी से संबंधित मुकदमे में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

Next Post

सलमान खान की सलाह ने पलट दिया करियर, यादगार बन गया ये छोटा सा रोल, कुब्रा सैत ने किया खुलासा

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
सलमान खान की सलाह ने पलट दिया करियर, यादगार बन गया ये छोटा सा रोल, कुब्रा सैत ने किया खुलासा

सलमान खान की सलाह ने पलट दिया करियर, यादगार बन गया ये छोटा सा रोल, कुब्रा सैत ने किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।
  • आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News
  • मां ने जिसे हराया बेटी ने उससे की थी शादी, अब BJP सांसद हिमाद्री सिंह का तलाक, Madhya-pradesh Hindi News
  • खेलते-खेलते कुएं में गिरे चार सगे भाई, चारों की मौत; MP में दर्दनाक हादसा
  • नरसिंहपुर में चाचा-भतीजे गिरफ्तार, पुलिस ने 11 चोरी की बाइकें बरामद कीं, कीमत करीब 7 लाख, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।

    by Shantosh Mishra
    September 15, 2026
    0

    संवाददाता। विशाल गुप्ता। श्रीराम चौक पर बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ स्वागत ।। बीजपुर (सोनभद्र) आगामी...

    Recent News

    बीजपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, बृजकिशोर गुप्ता तीसरी बार बने अध्यक्ष, पांच गरीब कन्याओं के विवाह का संकल्प।

    September 15, 2026
    आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

    आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, आज से प्रशासनिक कार्यों से पूरी तरह मुक्त, Uttar-pradesh Hindi News

    September 15, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News